भारतीय घरेलू क्रिकेटरों की सैलेरी बढ़ी, जानिए प्रति मैच अब कितने रुपए मिलेंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में इजाफा किया। बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बीसीसीआई शीर्ष परिषद की बैठक में शामिल हुए शाह ने यह भी कहा कि 2019/20 सीजन में खेलने वाले क्रिकेटरों को 2020/21 सीजन में कटौती के लिए अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क मिलेगा। जय शाह ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा,'मुझे घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस में इजाफा कर खुशी हो रही है। सीनियरों (40 मैचों के ऊपर) को 60000 रूपये, अंडर-23 को 25000 हजार रूपये और अंडर-19 को 20000 रूपये मिलेंगे।

मिलेगी 50 फीसदी अतिरिक्त मैच फीस
अब तक सीनियर पुरुष घरेलू क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी या विजय हजारे ट्रॉफी में हर मैच प्रतिदिन से 35,000 रुपये कमाते थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए, उन्हें प्रति मैच 17,500 रुपये का भुगतान किया जाता था। शाह ने कहा, 2019/20 घरेलू सीजन में भाग लेने वाले क्रिकेटरों को कोविड -19 स्थिति के कारण 2020/21 सीजन के नुकसान के मुआवजे के रूप में 50 फीसदी अतिरिक्त मैच शुल्क मिलेगा।

यह भी पढ़ें— संदीप पाटिल का खुलासा: कोहली और BCCI के बीच इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं, बड़ा कम्यूनिकेशन गैप

bcci_2.png

सीनियर घरेलू क्रिकेटरों को प्रति मैच मिलेंगे इतने पैसे
बीसीसीआई ने सीनियर घरेलू क्रिकेटरों की सैलरी प्रति मैच 60 हजार रुपए कर दी है। यह मैच फीस उन खिलाड़ियों को मिलेगी जो 40 या उससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं। वहीं अंडर-23 और अंडर-19 खिलाड़ियों की भी सैलरी बढ़ाई गई है। अंडर -23 के खिलाड़ियों को हर मैच के 25 हजार रुपए मिलेंगे और अंडर-19 क्रिकेटरों को प्रति मैच 20 हजार रुपये दिये जाएंगे।

यह भी पढ़ें— टीम इंडिया के ये 5 क्रिकेटर अभी भी हैं कुंवारे, अफेयर्स को लेकर रहे सुर्खियों में

16 नवंबर से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी
कोरोना की वजह से 2020-21 में रणजी ट्रॉफी समेत पूरा घरेलू सीजन ही रद्द हो गया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 20 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होगा जबकि पिछले सीजन में रद्द हुई रणजी ट्रॉफी का आयोजन 16 नवंबर से 19 फरवरी और विजय हजारे ट्रॉफी की शुरूआत 23 फरवरी से 26 मार्च 2022 तक होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3AtBBc9
https://ift.tt/2VTlN3k

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post