IPL 2021 RCB vs MI Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस को बड़ा विकेट मिला, अर्धशतक बनाकर कोहली आउट

IPL 2021 RCB vs MI Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का 39वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दोनों टीमों को अपने प्रदर्शन सुधारने का मौका मिलेगा। आरसीबी अभी भी 9 मैचों में 10 अंकों के साथ शीर्ष चार में है। वहीं मुंबई की टीम लगातार दो बार हार के बाद के 9 मैचों में 8 अंकों के साथ छठवें स्थान पर है। आईपीएल के पहले चरण में आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया था।

51 रन बनाकर पवेलियन लौटे कोहली

मुंबई को तीसरी सफलता हासिल हुई। विराट कोहली आउट हो गए हैं। वे 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडम मिल्ने ने उन्हें आउट करा है। आरसीबी का स्कोर 15.5 ओवर में 126-3 है।

RCB के 100 रन पूरे

आरसीबी ने अपने सौ रन पूरे कर लिए हैं। 13 ओवर के बाद उसका स्कोर 109-2 पर पहुंच गया। कोहली 48 और मैक्सवेल 20 रन पर खेल रहे हैं।

RCB को दूसरा झटका मिला

मुंबई को दूसरी सफलता मिली। उसने आरसीबी को दूसरा झटका दिया है। राहुल चाहर ने एस भरत की पारी का तोड़ दिया है। भरत 32 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आरसीबी का स्कोर 8.5 ओवर में 75-2 हो गया है।

RCB के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

कोहली इस मैच के दम पर यूएई में टीम की लगातार 7 मैचों की हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगे। इसमें टीम को पांच हार बीते सत्र में मिली थी। टीम की बल्लेबाजी में कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने चेन्नई के खिलाफ पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी करी। मगर बाकी बल्लेबाज उस मैच में कुल मिलाकर 50 रन भी नहीं जोड़ सके। एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भी नहीं चल सका। टिम डेविड को भी धीमी पिचों पर बल्लेबाजी करने में परेशानी देखने को मिल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zDYsAt
https://ift.tt/3kG60yl

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post