दुबई। T20 World Cup 2021. टी-20 वर्ल्डकप में महामुकाबले की वह घड़ी आ गई है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। आज एक बार फिर टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबल में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
बता दें कि दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी साल 2007 में पहली बार इस मेगा टूनार्मेंट में आमने-सामने आए थे। इसके बाद दोनों टीमें 5 बार टी-20 वल्र्ड कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। पांचों बार पाकिस्तान को हार का समाना करना पड़ा है।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है:
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zhjjgs
https://ift.tt/3jQTgV9