इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। न्यूजीलैंड में आयोजित होने वाले महिला वनडे विश्वकप में पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में कप्तान मिताली राज की अगुवाई में उतरेगी। टीम इंडिया का पहला मैच 6 मार्च को चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विश्व कप का ताजा कार्यक्रम जारी किया है।
31 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसमें कुल 8 टीमें शिरकत कर रही हैं। पहले सेमीफाइनल का आयोजन वेलिंगटन में 30 मार्च को होगा। 31 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जाएगा।जबकि फाइनल मुकाबला 3 अप्रैल को होगा।
इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट राउंड रोबिन होगा। इस फॉर्मेट में हर टीम को हर दूसरी टीम से मुकाबला करना होगा और प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश का मौका मिलेगा। जहां पहले नंबर की टीम तीसरे नंबर की टीम से और दूसरे नंबर की टीम चौथे नंबर की टीम से मिलेगी। मिताली राज की अगुवाई में उतरने वाली भारतीय टीम अभी शानदार फॉर्म में दिख रही है। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज, पूनम यादव जैसे युवा धुरंधर इस वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी टीमों को चौंका सकती हैं।
महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 में भारत का कार्यक्रम
6 मार्च को बनाम पाकिस्तान
10 मार्च को बनाम न्यूजीलैंड
12 मार्च को बनाम वेस्टइंडीज
16 मार्च को बनाम इंग्लैंड
19 मार्च को आस्ट्रेलिया
22 मार्च को बनाम बांग्लादेश
27 मार्च को बनाम दक्षिण अफ्रीका
30 मार्च - पहला सेमीफाइनल ( वेलिंगटन )
31 मार्च - दूसरा सेमीफाइनल ( क्राइस्टचर्च )
3 अप्रैल - फाइनल ( वेलिंगटन )
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30sTOtN
https://ift.tt/3m8ySQa