5 क्रिकेटर जिनका पत्नियों से उम्र में है बड़ा फासला, एक ने तो 18 साल छोटी लड़की से की शादी

cricketers who share huge age difference with their wives: कहते हैं प्यार अंधा होता है इसकी कोई सीमा नहीं होती। दो लोगों के बीच जब वास्तव में प्यार होता है और वो अपना जीवन साथ बिताना चाहते हैं तो कोई भी दीवार उनके आड़े नहीं आ सकती। अब हम ऐसे युग में जहां रूढ़ियों को तोड़ा जा रहा है और उम्र सिर्फ एक नंबर से ज्यादा कुछ नहीं है। उम्र का फासला शायद ही अब दो लोगों को रिश्ते के बीच मायने रखता हो।कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो अपने पार्टनर के साथ उम्र में काफी बड़ा फासला रखते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ उम्र के बड़े अंतर के बावजूद वह बहुत खुशहाल जीवन जीने में सफल रहे हैं।

इरफान पठान- टीम इंडिया पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान मैदान पर अपने हरफनमौला खेल के लिए जाने जाते थे। इरफान पठान ने 4 फरवरी 2016 को सफा बेग के साथ निकाह किया था। पेशेवर मॉडल रह चुकीं सफा बेग इरफान पठान से उम्र में 10 साल छोटी हैं। इरफान पठान और सफा बेग के 2 बच्चे भी हैं। हाल ही में सफा ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था।

irfan_and_safa.jpg


शोएब अख्तर-
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने से 18 साल छोटी लड़की रूबाब खान से शादी की है। जब शोएब अख्तर 2013 में सऊदी अरब में हज करने गए थे। तब वहां पर उनकी मुलाकात रूबाब के पिता से हुई। शोएब ने रूबाब के पिता से उनके लिए एक लड़की खोजने के लिए कहा। लेकिन आश्चर्य से रुबाब के पिता ने अपनी बेटी का हाथ ही शोएब के हाथ में थमा दिया।

shoaib_and_rubab.jpg


वसीम अकरम-
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद ऑस्ट्रेलियाई मूल की लड़की Shaneira Thompson से शादी की है। शनीरा थॉम्पसन पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम से उम्र में 17 साल छोटी हैं। बता दें कि वसीम अकरम ने 1995 में हुमा मुफ्ती से शादी की थी जिनका 2009 में देहांत हो गया था।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने चुनी ऑलटाइम IPL XI, धोनी को बनाया कप्तान

wasim_akram.jpg


एम एस धोनी-
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने खुद से 7 साल छोटी लड़की से शादी की है। साक्षी रावत धोनी से 7 साल छोटी हैं। 2010 में दोनों ने शादी की थी। बता दें कि धोनी की लाइफ पर फिल्म भी बन चुकी है। सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी ना अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार निभाया था।

ms_dhoni_and_sakshi.jpg


ग्लेन मैक्ग्रा-
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज रह चुके ग्लेन मैक्ग्रा और उनकी दूसरी पत्नी Sara Leonardi के बीच उम्र में 12 सालों का अंतर है। ग्लेन मैक्ग्रा की पत्नी उनसे 12 साल छोटी हैं। माना जाता है कि पूर्व क्रिकेटर को अपनी पहली पत्नी के खोने के सदमे से सामान्य जीवन में वापस लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है।
यह भी पढ़ें: 3 बल्लेबाज जो तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग के 319 रनों का रिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35heCXd
https://ift.tt/3AmSkyw

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post