T20 World Cup 2022: ICC ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर

ICC T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ICC ने शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रही है। इस वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को श्रीलंका औऱ नामीबिया के बीच होगा होगा। सुपर 12 राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी भारत टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने सफर की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ मुकाबले से करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है। इस महामुकाबले पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी।

टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2021 में मिली हार का बदला लेने चाहेगी। दुबई में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले मुकाबले में जब भारत की टीम पाकिस्तान से टकराई थी तब उसे 10 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। यह वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान टीम की भारत के खिलाफ पहली जीत थी।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड में टीम इंडिया को ग्रुप बी में रखा गया है। टीम इंडिया के अलावा ग्रुप बी में पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीम हैं। ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और अफगानिस्तान को रखा गया है। दोनों ही ग्रप में 2 अन्य टीमें लीग मैचों में शिरकत करने के बाद शामिल होंगी। इस वर्ल्डकप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिनके बीच 45 मैच खेले जाने हैं।
यह भी पढ़ें: ICC Test Team of the Year में 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह


टी20 वर्ल्ड कप 2022 पहली बार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने जा रहा है। इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया में खासा उत्साह भी होगा। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब जीता था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले एडिलेड, ब्रिसबेन, गीलॉन्ग, होबार्ट, मेलबॉर्न, पर्थ और सिडनी के मैदान पर खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 13 नवंबर को MCG के मैदान पर होगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2022 में डेविड वॉर्नर को खरीद सकती हैं ये 3 टीमें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tJkAKD
https://ift.tt/3FPtdFE

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post