बेटी का अंतिम संस्‍कार कर मैदान पर लौटा क्रिकेटर, जड़ दिया शतक

Ranji Trophy 2022: बेटी को खोने के कुछ ही दिनों बाद, बड़ौदा के क्रिकेटर विष्णु सोलंकी (Vishnu Solanki) ने रणजी ट्रॉफी 2021-22 में चंडीगढ़ के खिलाफ एक शानदार शतक जड़ दिया है। भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड में इस बल्लेबाज ने सभी दुखों को पीछे छोड़ते हुए ये शतक लगाया जो हर मायने में खास है। हालांकि, इस शतक को लगाने के बाद विष्णु ने कोई जश्न नहीं मनाया और भारी मन से आगे खेलना जारी रखा। विष्णु सोलंकी के चेहरे को देखकर उनका दर्द साफ झलक रहा था। विष्णु सोलंकी ने पहले बेटी का अंतिम संस्‍कार किया और फिर दूसरी जिम्‍मेदारी निभाने के लिए मैदान पर लौटे।

बड़ौदा की तरफ से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सोलंकी ने खेल के दूसरे दिन के अंत में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने दिन का अंत 161 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाकर किया। इस पारी के दम पर बड़ौदा 400 के करीब पहुंची और उसने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है।

vishnu_solanki.jpg


विष्णु सोलंकी की सराहनीय पारी में 12 चौके शामिल थे। सोलंकी के इस बल्लेबाजी की चर्चा हर तरफ हो रही है।क्रिकेटर्स सोलंकी के जज्बे को सलाम कर रहे हैं क्योंकि किसी भी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता कि घर में इतनी बड़ी घटना के बाद वो मैदान पर कुछ ही वक्त में खेलने के लिए उतर पाए।

विष्णु सोलंकी की इस पारी को देखने के बाद शेल्डन जेक्सन भी खुदको कमेंट करने से नहीं रोक पाए। शेल्डन जैक्सन ने लिखा, 'विष्णु सोलंकी और उनके परिवार को मेरा सलाम, किसी भी खिलाड़ी के लिए ये आसान नहीं होता है। विष्णु को शतकीय पारी के लिए शुभकामनाएं और उम्मीद है कि वो ऐसे ही खेलते रहेंगे।'
यह भी पढ़ें: 11 साल के बच्चे के इलाज के लिए चाहिए थे 35 लाख



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6QGbP8z
https://ift.tt/qxCh1Vm

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post