'पैसे के लिए शादी की हो ना?', धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल को बोला भाई; आने लगे ऐसे कमेंट

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। धनश्री वर्मा आए दिन कोई ना कोई वीडियो या पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को एंटरटेन करती हैं। इस बीच धनश्री वर्मा ने पति युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियों में युजवेंद्र चहल जब धनश्री के साथ दिखाई देते हैं तब धनश्री को कहते सुना जाता है, 'भाईसाहब आप वापस आ गए हमारे वीडियों में।' धनश्री वर्मा द्वारा युजवेंद्र चहल को भाई कहने पर कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि थनश्री ने पैसों के लिए चहल से शादी की है।

अरनब रॉय नाम के एक यूजर ने धनश्री के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सच में बोलो, पैसों के लिए शादी की हो ना?' एक ने लिखा, 'हद हो गई आपकी अपने पति को ही अपना भाई बोल रही हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैडम जी आप ही के पति हैं वो भाई बोल कर क्यों रुला रही हो हमारे चहल को।'

1111.jpg2222.jpg


एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पति है तुम्हारा वो अपने पति को ही भाई बना दिया अब किसे तुम अपना पति मानोगी।' इसके अलावा भी अन्य यूजर धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल को भाई कहने पर आपत्ति जताते हुए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर ही अब तक इस वीडियो को 11 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: इस इंडियन क्रिकेटर से शादी करना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

3333.jpg


बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा से डांस सीखते थे। इसी दौरान उन्हें अपने टीचर से ही प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। धनश्री वर्मा मशहूर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। यूट्यूब पर भी उनके वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं।

इस VIDEO को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0gq6Ms4
https://ift.tt/28ERFTB

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post