IPL Auction: पंजाब किंग्स के हुए शिखर धवन, पैट कमिंस की हुई घर वापसी

IPL Auction: आईपीएल 2022 नीलामी की शुरुआत हो चुकी है। शिखर धवन की बोली के साथ ही पहली बिडिंग हुई। शिखर धवन ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए रखा था। शिखर धवन को अपने स्कवॉड में शामिल करने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ऑक्शन टेबल पर मजेदार जंग देखने को मिली लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ के बाद शिखर धवन को छोड़ना ही बेहतर समझा। शिखर धवन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपटिल्स ने भी भरसक प्रयास किया लेकिन, पंजाब किंग्स के अंत में बाजी मारी। पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख रुपए में शिखर धवन को अपने स्कवॉड में शामिल कर लिया।

शिखर धवन के बाद नीलामी में आया आर अश्विन का नाम आया। आर अश्विन को 5 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा। मार्की प्लेयर होने के कारण आर अश्विन का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। उन पर भी कई टीमों ने रुचि दिखाई। हालांकि, सफलता राजस्थान रॉयल्स के हाथ लगी। न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 8 करोड़ से ज्यादा की रकम देकर राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को खरीदने में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट कोलकाता नाइड राइडर्स ने दिखाया। केकेआर ने 7 करोड़ 25 लाख रुपए में दोबारा से उन्हें अपने स्कवॉड में शामिल किया। साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज कगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स की टीम ने 9 करोड़ 25 लाख रूपए में अपने साथ शामिल किया।
यह भी पढ़ें: सुहाना खान पहली बार आईं ऑक्शन में, साथ में दिखे भाई Aryan Khan

बता दें कि आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रोहित शर्मा को 16 करोड़ इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को 12 करोड़ और सूर्यकुमार यादव को 8 करोड़ दिए वहीं इस ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स पंजाब किंग्स लेकर उतरी पंजाब के पास 72 करोड़ रुपए बचे हैं जो किसी भी फ्रेंचाइजी के मुकाबले काफी ज्यादा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/y0RZYp9
https://ift.tt/rGFC6m4

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post