IND vs WI 1st T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 16 फरवरी से होने जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की नजर इस सीरीज को जीतकर टी-20 में बेहतर प्रदर्शन करने पर है ना की आईपीएल पर। रोहित शर्मा ने इस टी-20 सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दो टूक जवाब देते हुए कहा कि हमारा फोकस टीम इंडिया के लिए खेलने पर है ना की आईपीएल पर। रोहित शर्मा ने कहा, 'आईपीएल सिर्फ 2 महीने का होता है, लेकिन हम भारत के लिए पूरे 10 महीने खेलते हैं। ऑक्शन खत्म हो चुका है। अब हमें जो हो चुका है उसे भूलकर आगे बढ़कर अपकमिंग सीरीज पर फोकस करने की जरूरत है।'
रोहित शर्मा से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल किया गया कि क्या आईपीएल टीम की पॉजिशन और रोल के हिसाब से टीम इंडिया में खिलाड़ियों को खिलाया जाएगा? इस सवाल का जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'अगर आप टीम इंडिया के लिए खेल रहे होते हैं तब आईपीएल का कोई मतलब नहीं होता। यहां पर टीम इंडिया में आपका क्या रोल होगा? वर्ल्डकप में आपका क्या रोल होगा? इसके बारे में खिलाड़ियों से बातचीत होती है।'
विराट कोहली से जुड़े सवाल का दिया जवाब: वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है इन सबकी शुरुआत आप लोगों के साथ होती है। अगर आप लोगों की तरफ से बातें बंद हों जाएंगी तब बाकी चीजों पर भी ध्यान रखा जा सकता है। विराट कोहली किसी तरह के दबाव में नहीं हैं और जल्द ही बड़ा स्कोर बनाएंगे।'
यह भी पढ़ें: नारियल फोड़ने के दौरान गिरने से बचे धोनी, देखें VIDEO
बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया था।बतौर स्थायी कप्तान रोहित शर्मा की यह पहली सीरीज जीत थी। रोहित शर्मा इसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे और टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज को वाइट वॉश करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL नीलामी में नहीं बिकने के बाद रोती सूरत लेकर श्रीसंत ने गाया गाना
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iZ7rRTm
https://ift.tt/ey037GU