मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने देवड़ी मंदिर पहुंचे MS Dhoni, नारियल फोड़ने के दौरान गिरने से बचे

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने अपने करियर में बेशुमार दौलत और शोहरत हासिल की है। धोनी को मिली इस कामयाबी के पीछे जितना हाथ उनकी मेहनत का है उतना ही ज्यादा योगदान माता देवड़ी के आशीर्वाद का भी रहा है। इस बीच धोनी लंबे समय बाद देवड़ी माता के मंदिर गए और मां का आशीर्वाद लिया CSK फैन ऑफिशियल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें धोनी अपने बचपन के दोस्त के साथ माता देवड़ी के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी की इस मंदिर में विशेष आस्था रही है किसी भी सीरीज के शुरू होने से पहले धोनी यहां जरूर आते हैं। ऐसे में IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद धोनी का इस मंदिर में जाना हैरानी वाली बात नहीं है।

धोनी अपने दोस्त सीमांत लोहानी के साथ खुद कार ड्राइव करके मंदिर में पहुंचे थे। जैसे ही धोनी के आने की खबर सामने आई वैसे ही मंदिर के आस-पास काफी ज्यादा भीड़ इक्ट्ठा हो गई थी। भारी संख्या में फैंस धोनी को देखने के लिए मंदिर के आसपास जमा हो गए थे। खबरों की मानें तो जैसे ही धोनी मंदिर के बाहर निकले वैसे ही वो गिरने से बचे थे।

ms_1.jpg


भीड़ काफी ज्यादा थी और जैसे ही पूजा के बाद धोनी मंदिर से निकलकर नारियल फोड़ रहे थे वैसे ही उन्होंने अपना संतुलन खो दिया और गिरने से बचे। हालांकि, वहां पर मौजूद डीएसपी और थानेदार ने धोनी को गिरने से बचाया और उन्हें संभाल लिया। धोनी को हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन करते हुए भी देखा गया था।

नारियल फोड़ने के दौरान गिरने से बचे धोनी का VIDEO इस लिंक पर क्लिक करके देखें

देवड़ी मंदिर का इतिहास: रांची से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित है देवड़ी मंदिर। इस मंदिर में माता दुर्गा का प्राचीन मुर्ति है। 16 भुजाओं वाला मां दुर्गा का ये मंदिर 10वीं शताब्दी में बनवाया गया था। ऐसा माना जाता है कि अंग्रेजों ने एक बार माता दुर्गा की मूर्ति को मंदिर से ले जाने की कोशिश की थी और गोली भी चलाई थी लेकिन, मूर्ति को वो हिला भी ना सके थे।
यह भी पढ़ें: 'अब घोड़े की रेस में गधे भी दौड़ेगे', 30 लाख में बिके अर्जुन तेंदुलकर हुए ट्रोल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6QvKNSg
https://ift.tt/ng3M5LR

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post