Ranji Trophy 2022: सौरव गांगुली का सपना टूटा, हार्दिक पांड्या नहीं करेंगे वापसी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कमर की चोट और फिर रिहैबिलिटेशन के कारण टी20 विश्व कप 2021 के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप 2021 में भी अधूरी फिटनेस के साथ मैदान पर खेलते हुए नजर आए थे यही वजह है कि टी-20 मैच में भी मुश्किल से ही उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर किए थे। इस बीच हार्दिक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।हार्दिक पंड्या बड़ौदा के स्क्वॉड में शामिल नहीं हैं। हार्दिक ने लिमिटेड ओवरों की टीम में वापसी पर फोकस करने के लिए 10 फरवरी से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस बात की उम्मीद जताई थी कि हार्दिक लंबे रिकवरी ब्रेक के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करेंगे।

सौरव गांगुली ने हार्दिक की वापसी की उम्मीद जताते हुए पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान कहा था, 'हार्दिक चोटिल थे जिस कारण उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए ब्रेक दिया गया था। यह ब्रेक उनकी मदद करेगा ताकि वो इंडिया के लिए लंबे समय तक खेल सकें। मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें रणजी ट्रॉफी से एक बार फिर मैदान पर खेलता हुआ देखुंगा।'

सौरव गांगुली ने आगे कहा था, 'मैं हार्दिक पांड्या को ज्यादा से ज्यादा ओवर गेंदबाजी करते और उनकी बॉडी को मजबूत होते देखना चाहता हूं।' बता दें कि हार्दिक पांड्या को नेट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास भी करते हुए देखा गया था। आईपीएल 2022 के लिए अहमदाबाद की टीम ने उन्हें बतौर कप्तान अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

बड़ौदा टीम का पूरा स्क्वॉड कुछ इस प्रकार नजर आता है- लुकमान मेरीवाला, बाबा सफीखान पठान, अतीत शेठ, भार्गव भट, पार्थ कोहली, शाश्वत रावत, सोयेब सोपारिया, कार्तिक काकाडे, गुरजिंदर सिंह मान, ज्योत्सनिल सिंह, निनाद राठवा, अक्षय मोरे, केदार देवधर, विष्णु सोलंकी, प्रत्युष कुमार, शिवालिक शर्मा, कृणाल पंड्या, अभिमन्यु सिंह राजपूत, ध्रुव पटेल, मितेश पटेल।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के लिए विराट कोहली ने झोंक दी जान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fIOzhKl
https://ift.tt/Jo9UFzP

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post