जय शाह ने किया ऐलान-'U 19 World Cup टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को मिलेंगे इतने रुपये'

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया को मिली इस जीत के बाद देश में खुशी की लहर आ गई है। इस जीत से पहले टीम इंडिया ने 4 बार अंडर-19 चैंपियन का खिताब जीता था अब टीम इंडिया 5वीं बार विश्व चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया को मिली इस धमाकेदार जीत के बाद BCCI के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बड़ा ऐलान किया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को इनाम के तौर पर 40 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं बीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सफर शानदार रहा और उसने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारा। जय शाह ने ट्वीट कर लिखा, 'अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके खिताब जीतने वाले टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बीसीसीआई 40-40 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ को 25-25 लाख रुपए देगी। आपने भारत को गौरवान्वित किया।'

बता दें कि राज बावा मैच के हीरो रहे जिन्होंने फाइनल मुकाबले में पहले पांच विकेट झटके फिर उसके बाद बल्ले से भी 35 रनों का योगदान दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 189 रन बनाए थे। भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में उपकप्तान शेख रशीद ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं निशांत सिंधू भी 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें: दिनेश बाना ने 6 लगाकर जिताया, पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा भारत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/K4nWRIe
https://ift.tt/4IfNkSr

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post