वकार युनुस आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वकार युनुस ने अपने शानदार खेल से पाकिस्तान टीम को कई अहम मुकाबले जितवाए हैं। वकार युनुस ना केवल एक शानदार खिलाड़ी थे बल्कि उम्दा कप्तान और शानदार कोच भी थे। वकार युनुस ने इंग्लैंड क्रिकेट के साथ बातचीत के दौरान अपनी फेवरेट ऑलटाइम XI का चुनाव किया है। पाकिस्तान के लिए 87 टेस्ट और 262 वनडे खेलने वाले इस दिग्गज ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम इलेवन टीम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो वकार युनुस ने केवल सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को ही अपनी टीम में जगह दी है।
वकार युनुस ने बतौर सलामी बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन और मैथ्यू हेडन का चयन किया है। सर डॉन ब्रैडमैन इतिहास के सबसे सफल क्रिकेटर में से एक हैं जिनकी टेस्ट क्रिकेट में औसत 99 से ज्यादा की है। वहीं वकार युनुस की टीम में 3 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी शामिल हैं। नंबर 3 पर उन्होंने ब्रायन लारा को जगह दी गई है। वहीं नंबर 4 पर महान सचिन तेंदुलकर का चुनाव किया है।
वकार युनुस ने अपनी टीम का कप्तान इमरान खान को बनाया है। वहीं नंबर 5 पर विस्फोटक वेस्टइंडीज के खिलाड़ी सर विवियन रिचर्डस को शामिल किया है। वकार युनुस की टीम में कुल 4 गेंदबाज हैं जिनमें 1 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजों का नाम शामिल है। एडम गिलक्रिस्ट को उन्होंने अपनी टीम का विकेटकीपर बनाया है।
यह भी पढ़ें: डेनियल विटोरी ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI
वकार यूनिस की ऑल टाइम इलेवन टीम: सर डॉन ब्रैडमेन (ऑस्ट्रेलिया), मैथ्यू हैडन (ऑस्ट्रेलिया), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), सचिन तेंदुलकर, विव रिजर्डस (वेस्टइंडीज), गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), इमरान खान, वसीम अकरम, शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के लिए विराट कोहली ने झोंक दी जान
from Patrika: India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yj30mFE
https://ift.tt/6YOr5Ky