मोर्ने मोर्केल ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI, 1 भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार मोर्ने मोर्केल (Morne Morkel) ने इंग्लैंड क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम इलेवन टीम का चुनाव किया है। साउथ अफ्रीका के लिए 86 टेस्ट मैचों में 309, 117 वनडे मुकाबलों में 188 और 44 टी-20 मुकाबलों में 47 विकेट झटकने वाले इस धुरंधर गेंदबाज ने अपनी ऑलटाइम इलेवन टीम में भी तेज गेंदबाजों पर काफी ज्यादा भरोसा किया है। यही वजह है कि मोर्ने मोर्केल ने अपनी टीम में 3 टॉप क्लास तेज गेंदबाजों को जगह दी है। मोर्ने मोर्केल ने अपनी ऑलटाइम इलेवन टीम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शामिल ना करके सभी को हैरान किया है। वहीं उन्होंने केवल 1 भारतीय खिलाड़ी को चुना है।

मोर्ने मोर्केल ने अपनी टीम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को जगह दी है। विराट कोहली मोर्ने मोर्केल की टीम में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं। वहीं मोर्केल ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी ग्रीम स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दी है। नंबर 3 पर मोर्ने मोर्केल ने एक और साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हाशिम अमला को चुना है।

मोर्ने मोर्केल ने अपनी टीम में बतौर ऑलराउंडर महान जैक कैलिस को जगह दी है। वहीं उन्होंने सभी को चौंकाते हुए एम एस धोनी, एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को छोड़कर एबी डीविलर्यस को अपनी टीम का विकेटकीपर बनाया है। मोर्ने मोर्केल की ऑलटाइम इलेवन टीम का कप्तान ग्रीम स्मिथ है। स्मिथ इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने चुनी ऑलटाइम XI

sachin_tendulkar_and_ms_dhoni_not_included_in_morne_morkel_all_time_xi.jpg


Morne Morkel All Time XI:
ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका), डेवि़ड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया), हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका), जैक्स कालिस (साउथ अफ्रीका), विराट कोहली (भारत), केविन पीटरसन (इंग्लैंड), एबी डी विलियर्स (विकेटकीपर), डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका)।
यह भी पढ़ें: जैक कैलिस ने चुनी इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑलटाइम XI



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/810XVCt
https://ift.tt/MLYSszk

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post