'क्या ईमानदार आदमी है यार'- धोनी के अंपायर से इशारे के बाद फैंस ने की तारीफ

इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कैच लपका। लेकिन वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे कि कैच क्लीन है या नहीं। इसी पर धोनी ने तीसरे अंपायर से पूछने की सलाह दी।

ms-dhoni
मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2022 में लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है। टीम अंक तालिका पर अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करवा पाई है। नए कप्तान रविंद्र जडेजा का कहना है कि टीम को बस कमर कसनी होगी। लेकिन इस बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेल से प्रभावित किया है। तीन में से दो मैचों में धोनी ने दमदार खेल दिखाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को विदा कह चुके धोनी ने मैदान पर गजब की फुर्ती भी दिखाई है। रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया।
धोनी ने भानुका राजपक्षा को रन-आउट करने के लिए कमाल की फुर्ती दिखाई। धोनी की फुर्ती देखकर पंजाब किंग्स के डग-आउट में बैठे जोंटी रोड्स को भी गर्व का अहसास हुआ होगा। इसके अलावा धोनी ने मैच के दौरान खेल भावना का परिचय दिया। यह पंजाब किंग्स की पारी का आठवां ओवर चल रहा था। ड्वाइन प्रिटोरियस इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टन के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे।

कम नहीं पड़ी है धोनी की रफ्तार
फाइन लेग पर चौका हासिल करने के लिए गेंद को खेलने की कोशिश की। लेकिन धोनी ने बहुत तेजी दिखाई। उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को कैच कर लिया। चेन्नई के फील्डर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे थे लेकिन धोनी के फौरन ऑन-फील्डर अंपायर को इशारा किया वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं कि कैच क्लीन है या नहीं।





इसके बाद फैसला तीसरे अंपायर के लिए गया। रीप्ले में साफ हुआ कि गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले जमीन को छू गई थी। नतीजा लिविंगस्टन नॉट आउट रहे। उन्होंने बाद में मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 32 गेंद पर 60 रन बनाए। फिर भी, धोनी की ईमानदारी की खूब तारीफ हो रही है। और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सराहा जा रहा है।
कई फैंस ने 40 साल की उम्र में धोनी की फिटनेस की भी तारीफ कर रहे हैं। अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी भी छोड़ दी थी। उन्होंने अपने स्थान पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को यह जिम्मेदारी सौंपी थी।

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post