2011 वर्ल्ड कप खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, जो अब बन गए है टीम के कोच

2 अप्रैल 2011 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास था। इस दिन भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में श्रीलका को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप चैंपियन का खिताब जीता था। भारत का यह दूसरा वर्ल्ड कप खिताब था, जो कि पूरे 28 साल बाद मिला था। इस टीम के कई खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं और कुछ अभी भी खेल रहे हैं। टीम के कुछ ऐसे प्लेयर भी है जो अब टीम के कोच बन चुके हैं। आइए ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।


1) गौतम गंभीर

गौतम गंभीर का योगदान 2011 वर्ल्ड कप में कोई नहीं भूल सकता है। फाइनल में गौतर गंभीर ने 97 रनों की यादगार पारी खेली थी। गंभीर ने रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री करना शुरू किया। अब वो IPL में लखनऊ सुपर जायंट के हेड कोच बन चुके हैं। इस साल IPL में दो नई टीमें लखनऊ और गुजरात की खेल रही है। लखनऊ ने हेड कोच के रुप में गंभीर को नियुक्त किया। अब गंभीर आगे भी लखनऊ के लिए अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

doubleg-tweet-1539505156.jpg


2) आशीष नेहरा

2011 वर्ल्ड में टीम इंडिया का हिस्सा आशीष नेहरा भी थे। नेहरा ने टीम को अहम मौकों पर विकेट दिलाए। नेहरा का क्रिकेट करियर एक तेज गेंदबाद के रूप में काफी सफल रहा। नेहरा ने भी रिटायरमेंट के बाद कमेंट्री करना शुरू किया। अब वो गुजरात टाइटंस के कोच बन चुके हैं। इस बार IPL में गुजरात टाइंटस की भी एंट्री हुई है। मैनेजमेंट ने नेहरा को टीम का कोच बनाया। उनकी कोचिंग में टीम काफी अच्छा इस सीजन IPL में खेल रही है। अंकतालिका में टॉप पर गुजरात टाइटंस मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- जन्नत की हूर लगती हैं ये 5 पाकिस्तानी फीमेल क्रिकेटर्स, देखते ही आप हो जाएंगे दीवाने

ashish-nehraopt.jpg


3) जहीर खान

जहीर खान ने साल 2011 वर्ल्ड कप में जबरदस्त गेंदबाजी की थी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 21 विकेट लिए। खान ने भी रिटायरमेंट के बाद कमेंटेटर की भूमिका निभाई। कई सालों से जहीर खान मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। इस समय वो टीम डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन की भूमिका में है लेकिन वो मुंबई के बॉलिंग कोच रह चुके हैं। अब उनका कद टीम में बढ़ गया है।

zaheer-khan.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ai98ux6
https://ift.tt/JLVivPK

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post