3 गैर मुस्लिम क्रिकेटर्स जो पाकिस्तान के लिए पूरे मन से क्रिकेट खेल चुके हैं, 1 के साथ हुआ था बुरा बर्ताव

क्रिकेट में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने देश से ना खेलकर अलग देश से खेलते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट में भी कुछ ऐसा ही है। आप सभी को पता है कि पाकिस्तान एक मुस्लिम देश हैं। पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा विवादों में रहा। फिक्सिंग को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ होता रहता है। खैर यहां पर गैर मुस्लिम खिलाड़ियों के साथ भी बहुत भेदभाव किया जाता था। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कई गैर मुस्लिम खिलाड़ी खेल चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। आइए ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।


1) यूसुफ योहाना

योहाना का पाकिस्तान क्रिकेट में योगदान कोई नहीं भूल सकता है। बेहतरीन बल्लेबाजों में उन्हें शुमार किया जाता है। योहाना ने अपने क्रिकेट करियर का आगाज साल 1998 में किया था। पाकिस्तान टीम के लिए एक गैर मुस्लिम खिलाड़ी के रूप में वो खेले। वो ईसाई धर्म के था और साल 2004 में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना मोहम्मद यूसुफ रख लिया। योहान ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए 90 टेस्ट और 288 वनडे मुकाबले खेले। योहाना का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा।

ये भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जिन्होंने IPL 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन SA के खिलाफ T-20 सीरीज में नहीं मिली जगह

mohammad-yousuff.jpg


2) दानिश कनेरिया

दानिश कनेरिया के साथ हिन्दू होने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बुरा बर्ताव किया जाता था। दानिश कनेरिया खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं। दानिश ने हमेशा पाकिस्तान के लिए सच्चे मन से क्रिकेट खेला और एक बड़े खिलाड़ी बने। दानिश ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैच खेले और 261 विकेट लिए। कनेरिया सिर्फ 19 ही वनडे पाकिस्तान के लिए खेल पाए और उन्होंने 15 विकेट लिए। दानिश कनेरिया पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 261 टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं।

d_kana.jpg


3) अनिल दलपत सोनवारिया

आपको बता दें दानिश कनेरिया के कजिन सोनवारिया हैं। सोनवारिया भी पाकिस्तान क्रिकेट के लिए खेल चुके हैं। इससे पहले वो एक हिंदू खिलाड़ी के रूप में भी खेले। सोनवारिया ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत साल 1984 में की थी। हालांकि उनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। उन्होंने सिर्फ 9 टेस्ट मैच ही खेले और सिर्फ 167 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- 206 मैच, 6244 रन, 700 चौके, टीम इंडिया के 'गब्बर' का IPL में ऐतिहासिक रिकॉर्ड

965186-anil-dalpat.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aDXgjA9
https://ift.tt/at3Wl65

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post