Arjun tendulkar meets Danielle wyatt: इंग्लैंड टीम की पूर्व कप्तान डेनियल वेट अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। डेनियल ने मंगलवार को अपने इंस्ताग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसके बाद क्रिकेट के गलियारों में हलचल मच गई है। डेनियल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की तस्वीर शेयर की है।
तस्वीर में अर्जुन एक रेस्टोरेंट में डेनियल के साथ लंच करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों लंदन के सोहो रेस्टोरेंट में बैठे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी कोई तस्वीर सामने आई हो। अर्जुन और डेनियल अच्छे दोस्त हैं और कई बार साथ घूमते दिखाई दिये हैं। वेट अर्जुन की बड़ी प्रशंसक भी हैं। वह कई बार सचिन के बेटे की बॉलिंग की तारीफ कर चुकी हैं। उन्होंने 2020 में कहा था कि दिन प्रतिदिन अर्जुन की गेंदों को खेलना मुश्किल होता जा रहा है।
एक बार डेनियल ने कहा था कि सचिन और उनका परिवार जब भी इंग्लैंड में आता है और अर्जुन लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं। इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने बताया कि अर्जुन उन्हें नेट में गेंदबाजी करते हैं। डेनियल ने कहा, ' अब उनकी स्पीड काफी बढ़ गई है। वह हमेशा कहते हैं कि मैं आपको बाउंसर फेंकूंगा और आपके सिर पर मारूंगा। तो अब मैं नहीं चाहती कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।'
ये भी पढ़ें - T-20 वर्ल्डकप के बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
बता दें 2014 में डेनियल ने ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को प्रपोज किया था। डेनियल ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया था। 31 साल की डैनी इंग्लैंड के लिए 93 वनडे और 124टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। वनडे में उनके नाम करीब 1500 रन और 27 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी 20 में डेनियल ने 2 हज़ार के करीब रन और 46 विकेट लिए हैं। डेनियल ने 2010 में इंग्लैंड के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hM9RcNP
https://ift.tt/qBfcvbQ