महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ बिहार के बेगूसराय में FIR दर्ज़, जानिए पूरा मामला

FIR against Ms Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर विवादों में हैं। कैप्टन कूल के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर बिहार के बेगूसराय में एक FIR दर्ज कराई गई है। इस FIR में धोनी के अलावा 7 अन्य लोगों का भी नाम है। यह केस खाद विक्रेता ने दर्ज कराया है।

धोनी समेत 7 अन्य के खिलाफ FIR-
इस FIR के माध्यम से धोनी और अन्य 7 पर चेक बाउंस का आरोप लगाया गया है। यह विवाद दो कंपनियों के बीच का है। एसके इंटरप्राइजेज बेगूसराय नाम की एक एजेंसी के साथ एक खाद कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए बॉन्ड किया था। कंपनी की तरफ से एजेंसी को खाद तो भेज दिया लेकिन वहां से मार्केटिंग में सहयोग नहीं किया गया। प्रोडक्ट की बिक्री को लेकर कंपनी ने मदद नहीं की जिससे भारी मात्रा में उर्वरक बच गया और कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला -
इसके बाद एजेंसी के मालिक नीरज ने कंपनी पर असहयोग का आरोप लगाया और हरजाना मांगा। कंपनी ने बचा हुआ उर्वरक वापस ले लिया और इसके बदले में 30 लाख रुपये का चेक कंपनी के नाम पर काटा। लेकिन जब चेक बैंक में जमा कराया गया तो वह बाउंस हो गया। इसकी सूचना एसके एंटरप्राइज ने लीगल नोटिस के माध्यम से न्यू ग्लोबल प्रोड्यूस इंडिया लिमिटेड को दी। लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर कंपनी के सीईओ राजेश आर्य सहित कंपनी के सात अन्य पदाधिकारियों पर मामला दर्ज कराया है।

धोनी का नाम कैसे आया -
अब आप सोच रहे होंगे की धोनी का नाम कैसे आया। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी के प्रमोटर हैं। धोनी ने इस प्रोडक्ट का विज्ञापन किया था ऐसे में नीरज कुमार निराला ने धोनी पर भी केस दर्ज करवाया है। कोर्ट ने इस मामले को स्वीकार कर लिया है और इस पर अगली सुनवाई 28 जून के होगी। अगर मामला बिगड़ता है तो धोनी पर भी फाइन लग सकता है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jrzJYCp
https://ift.tt/5ywAXVY

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post