Ranji Trophy Knockout: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 15 सीजन समाप्त हो गया है और अब खिलाड़ी एक बार फिर घरेलू क्रिकेट की तरफ लौट गए हैं। जल्दी रणजी ट्रॉफी नाकआउट राउंड शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए कर्नाटक ने अपनी 20 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम ने भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को अपना कप्तान चुना है। मनीष का इस आईपीएल में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। जिसके चलते उन्हें लखनऊ सुपर गइंट्स (LSG) के लिए ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
मनीष पांडे काफी वक्त से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। सेलेक्टर्स पहले ही उनका भारतीय टीम से पत्ता काट चुके हैं और अब उनकी आईपीएल से भी हमेशा-हमेशा के लिए छुट्टी हो सकती है। ऐसे में कर्नाटक का कप्तान बनाना उनके लिए कुछ राहत की बात है। पांडे ने इस साल 6 मैचों में महज 88 रन बनाए हैं, उनके इस फ्लॉप प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिया था। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा था।
कर्नाटक अपना पहला मुक़ाबला 6 जून को क्वाटर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलेगी। यह मैच अलुर स्थित KSCA क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दरअसल लोकेश राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों ही उस समय भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं ऐसे में चयनकर्ताओं ने पांडे पर एक बार फिर भरोसा जताया है। हालांकि मयंक अग्रवाल को भी कप्तान चुना जा सकता था। लेकिन आईपीएल 2022 में उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए अच्छी कप्तानी नहीं की है।
कर्नाटक के पास मनीष और मयंक के अलावा आर समर्थ, करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल जैसे मजबूत बल्लेबाज हैं। वहीं स्पिनर के तौर पर टीम के पास श्रेयस गोपाल और कृष्णप्पा गौतम मौजूद होंगे, जिनका सामना करना उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं होगा।
कर्नाटक की टीम: मनीष पांडे (कप्तान), आर समर्थ (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, देवदत्त पदिक्कल, करुण नायर, सिद्धार्थ केवी, निश्चल डी, शरथ श्रीनिवास (विकेटकीपर), शरथ बीआर (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, शुभांग हेगडे, जे सुचित, केसी करिअप्पा, रोहित मोरे, वी कौशिक, व्यास्क विजयकुमार, वेंकटेश एम, विदवाथ कावेरेप्पा, किशन बी बेद्रे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/t1KA4QC
https://ift.tt/k4gM87D