इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली को बुरी तरह किया ट्रोल, मज़ाक उड़ाते हुए फॉर्म पर कसा ये तंज़

ENG vs IND Barmy army trolled Virat kohli: इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए रीशेड्यूल्ड मुक़ाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के बीच नोकझोक देखने को मिली थी। इस दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाज टिम साउदी का नाम लेते हुए कोहली ने बेयरस्टो पर तंज़ कसा था। जिसके बाद बेयरस्टो ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच की दोनों पारियों में शतक ठोक दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से ड्रा हो गई है और भारत का 15 साल बाद इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना सपना ही रह गया। इस हार के बाद इंग्लैंड की मशहूर बार्मी आर्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करते हुए विराट कोहली का मज़ार उड़ाया है। कोहली के खराब फॉर्म का मज़ाक बनाते हुए बार्मी आर्मी ने लिखा, 'कोहली ने 18 महीनों की में जीतने रन बनाए हैं। उससे ज्यादा बेयरस्टो ने पिछले 25 दिनों में बना दिये हैं।"

No data to display.

इसपर एक यूजर ने लिखा, 'कोहली ने जो पिछले 5 साल में किया है, उतना बेयरस्टो अपने पूरे करियर में नहीं कर पाएंगे।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "कोहली ने अबतक 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं और इस मैच में खेलने वाली इंग्लैंड की पूरी टीम ने 55 शतक लगाए हैं।"

ये भी पढ़ें - ENG से मैच हारते ही फैंस को आई अजिंक्य रहाणे की याद, बोले -अय्यर, गिल में नहीं है दम, वो हैं असली लीडर

इससे पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें बार्मी आर्मी विराट के आउट होने पर ‘चीरीयो-चीरीयो’ के नारे लगा रही थी। चीरीयो का मतलब एक तरह से गुड बॉय कहना होता है। बार्मी आर्मी पहले भी कोहली को निशाने पर ले चुकी है। भारतीय टीम जब पिछले साल इंग्लैंड का दौरे पर गई थी तब तीसरे टेस्ट में बार्मी आर्मी ने पूर्व भारतीय कप्तान का मजाक उड़ाया था।

बता दें टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमें गुरुवार से व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगी। पहला टी20 मैच गुरुवार यानि 7 जुलाई को साउथेम्प्टन में होगा। इस मैच में आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी नहीं नजर आएंगे। उन्हें पहले मैच में आराम दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7X9TbFJ
https://ift.tt/AYzKMoy

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post