टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय बहुत चर्चा में चल रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बुमराह ने छह विकेट लेकर धमाल मचा दिया। उनकी वजह से ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। खैर इस प्रदर्शन ने कई लोगों को उन्होंने अपना दिवाना बना दिया है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर का दिल भी अब जसप्रीत बुमराह पर आ गया है। इस क्रिकेटर ने बुमराह की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की है। पिछले कुछ सालों में बुमराह का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए जबरदस्त रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। उन्हें टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। इस टेस्ट में भी फैंस का दिल बुमराह ने जीत लिया था।
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वैट का संदेश सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। आपको याद होगा कुछ साल पहले भी डेनियल वैट काफी चर्चा में आईं थी। उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद विराट कोहली से इस बारे में मीडिया में कई सवाल पूछे गए थे। हालांकि विराट ने इस बारे में कभी किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। अब एक फिर से डेनियल वैट लाइमलाइट में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें- 2 भारतीय खिलाड़ी जिनका इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता
बुमराह का क्रिकेट करियर अभी तक टीम इंडिया के लिए शानदार रहा है। उन्होंने 30 टेस्ट मैचों में 128 विकेट, 71 वनडे में 119 और 58 टी-20 में 69 विकेट लिए है। पिछले कुछ समय से वो टेस्ट क्रिकेट में छोटी लेकिन अच्छी पारियां भी खेल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बटोरे थे। उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड इस बार कायम किया था। बुमराह इस समय अपने करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। आगे जाकर वो और भी कमाल अपने करियर में करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ohuSpLj
https://ift.tt/5i2MNQy