इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला आज शाम 5 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या रहेगी ये सबसे बड़ा सवाल है। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि इंजरी की वजह से विरोट कोहली पहले वनडे में नहीं खेलेंगे। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। खैर दिग्गज क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली उनकी टीम में नहीं है और आकाश चोपड़ा इस बार अर्शदीप सिंह का डेब्यू चाहते हैं। टी-20 में अर्शदीप का डेब्यू हो चुका है। अब देखना होगा कि पहले वनडे में उन्हें जगह मिल पाएगी या नहीं। शिखर धवन जरूर इस बार टीम में रहेंगे और आकाश चोपड़ा ने भी ये ही कहा है।


इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल


आकाश चोपड़ा श्रेयस अय्यर को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। पिछले कुछ समय से अय्यर खराब फॉर्म में चल रहे हैं। टीम में उनकी जगह अब पक्की नजर नहीं आ रही है। अगर विराट कोहली नहीं खेलेंगे तो फिर तीन नंबर पर अय्यर ही आएंगे। इस बार उनके पास अपनी जगह बचाने का बड़ा मौका होगा। इस समय बेंच पर कई ऐसे खिलाड़ी बैठे हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं। इस चीज को खासतौर पर अय्यर ने ध्यान में रखना होगा।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने विराट कोहली की खराब फॉर्म पर दिया अहम बयान


अगर प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह खेलते हैं तो उनके लिए भी इस बार बड़ा मौका होगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में अर्शदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी। हालांकि अगले दोनों टी-20 मैचों में उन्हें मौका नहीं मिला क्योंकि सीनियर खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह की वापसी हो गई थी। अगर उन्हें वनडे में मौका दिया जाएगा तो फिर 10 ओवर में वो अपना दम दिखा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Gdqicnx
https://ift.tt/jvL29Fd

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post