IND vs ENG: इंग्लैंड को हराना बहुत जरूरी, सिर्फ सीरीज ही नहीं WTC का फाइनल भी लगा है दाव पर, जानें गणित

India vs England World Test Championship final: भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल पिछले सितंबर में खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज का 5वां मुक़ाबला आज दोपहर 2.30 बजे से बर्मिघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। पिछले साल मेहमान कैंप में कोरोना के मामले आने के बाद मैनचेस्टर में खेला जाने वाला 5वां मुक़ाबला रद्द करना पड़ा था। जिसे अब एजबेस्टन में खेला जा रहा है।

भारत अगर यह मैच जीत जाता है तो 15 साल बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगा और 55 साल बाद एजबेस्टन में अपना पहला मुक़ाबला जीतेगा। वहीं भारत के लिए ये जीत इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इस जीत के साथ उनके पास वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में दूसरी बार प्रवेश करने का मौका होगा। भारत अभी टेस्ट चैम्पियनशिप की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में भारत अबतक 11 मुक़ाबले खेल चुका है। जिसमें से 6 में जीत हासिल कि है। वहीं 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान दो मैच ड्रा भी हुए हैं। भारत के अभी 77 अंक हैं और उनका जीत का प्रतिशत 58.33 है। वहीं टेस्ट चैम्पियनशिप की टेबल में टॉप 2 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है। ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 75% है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का 71.43 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें - ENG vs IND: एजबेस्टन में 55 साल से एक भी मैच नहीं जीता भारत, इंग्लैंड में खेली 18 टेस्ट सीरीज, सिर्फ 3 में मिली जीत

नियम के अनुसार, जीत प्रतिशत के आधार पर जो टीमें टॉप पर रहती हैं उन्हीं के बीच फाइनल होता है। यानी भारतीय टीम को अपना जीत प्रतिशत इन टीमों से आगे ले जाना होगा। इस टेस्ट को मिलकारा चैम्पियनशिप में भारत को अभी 7 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें चार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में और दो बांग्लादेश के खिलाफ उनके देश में। ऐसे में भारत को यहां से कम से कम 5 से 6 टेस्ट जीतने होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज में भारत को कम से कम 3 मैच जीतने होंगे। ऐसा करने से भारत का विनिंग प्रतिशत बढ़ेगा और ऑस्ट्रेलिया का घटेगा। इसके अलावा बंगालदेश को भी क्लीन स्वीप करना होगा। लेकिन भारत सभी मैच जीत जाये ये मुमकिन नहीं है। ऐसे में एजबेस्टन में इंग्लैंड को हराना बहुत जरूरी है।

भारत 7 में से 6 से जीत जाता है, तब भारत का जीत प्रतिशत 70 फीसदी के आसपास होगा। वहीं दो टेस्ट हारने पर भारत का जीत प्रतिशत 65 फीसदी के आसपास होगा। ऐसे में भारत के पास अब भी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने का मौका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hOcKj2n
https://ift.tt/rvw86kG

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post