IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया से दो खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता, दोनों पारियों में रहे फिसड्डी

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 257 रनों की बढ़त तो बना ली है लेकिन भारत की तरफ से दो बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। जिसकी वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड दौरे के बाद इन दो खिलाड़ियों के बजाय अन्य खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है तो कौन है यह दो खिलाड़ी आइए आपको बताते हैं

1) शुभमन गिल

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में ओपन कर रहे शुभमन गिल (Shubhman gill) को नियमित ओपनर केएल राहुल की जगह मौका दिया गया था। गिल आखिरी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फिसड्डी साबित रहे, पहली पारी में वह 17 रनों पर आउट हुए तो दूसरी पारी में मात्र 4 रन बना पाए। साथ ही दोनों बार वह गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर सकता है और उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में जगह दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: Jonny Bairstow ने भारत के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, बनाए कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स

1057.jpg


2) हनुमा विहारी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोविड हो जाने के बाद हनुमा विहारी (hanuma vihari) को भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में टॉप 3 में बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी दी। लेकिन वह दोनों पारियों में फेल साबित हुए, साथ ही वह भारतीय टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। पहली पारी में हनुमा विहारी ने 20 रन बनाए तो दूसरी पारी में वह मात्र 11 रन ही बना सके। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट हनुमा विहारी को टेस्ट टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। बिहारी की जगह रणजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान को टीम में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: वाह बुमराह वाह, Ben Stokes का ऐसा पकड़ा कैच, हर जगह हो रही तारीफ देखें वीडियो

hanuma_vihari_test.jpg

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YtE2SzM
https://ift.tt/8Rti9ue

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post