MS Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में मनाया जन्मदिन, ऋषभ पंत हुए शामिल, पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO

Mahendra Singh Dhoni Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन माना रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान इन दिनों अपने परिवार के साह इंग्लैंड में छुट्टी माना रहे हैं। वे यहां ग्रैंड स्लैम विंबलडन देखने आए हैं। ऐसे में धोनी ने अपना जन्मदिन लंदन में की मनाया है। भारतीय टीम भी इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। लेकिन उनके जन्मदिन पर सिर्फ एक ही खिलाड़ी शामिल हुआ।

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। ऐसे में कोविड प्रोटोकॉल और मैच डे कर्फ़्यू के चलते अन्य भारतीय खिलाड़ी धोनी के जमन्दिन में शामिल नहीं हुए। कैप्टन कूल की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें धोनी केक काटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और तस्वीरों में भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी देखा जा सकता है।

साक्षी ने तीन वीडियो शेयर किए हैं। पहले दी में वे लंदन की गलियों में घूमती नज़र आ रही हैं। वहीं तीसरा धोनी के जन्मदिन सेलिब्रेशन का था। इस मौके पर कई पूर्व क्रिकेटरों और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने धोनी को बधाई दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा "माही आपको बहुत सारा प्यार, आपको जन्मदिन मुबारक हो।"

ये भी पढ़ें - इंग्लैंड के खिलाफ पहले T-20 मैच के लिए दिग्गज क्रिकेटर ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान

आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो धोनी, यह इकलौती जगह है जहां में तुम्हें शतक लगाते नहीं देखना चाहता।' वीरेन्द्र सहवाग ने लिखा, 'जैसे वाक्य में जबतक फुलस्टॉप नहीं आता। वाक्य खत्म नहीं होता। उसी तरह जबतक धोनी क्रीज़ पर हैं ताबतक मैच खत्म नहीं होता। हर टीम के भाग्य में धोनी जैसा इंसान नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो। ओम हेलीकॉप्टराय नमः'

बता दें धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं। जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं। इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8sOtdA1
https://ift.tt/4ALeQxz

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post