विराट कोहली के 3 प्रसिद्ध हेयर स्टाइल जिनकी वजह से उनका लुक शानदार लगता है

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार हैं। कई रिकॉर्ड्स वो अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। मैदान के बाहर भी विराट कोहली अपने खास लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। विराट कोहली के खास लुक्स की वजह से ही वो पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। विराट कोहली हमेशा अपने लुक में हमेशा बदलाव करते रहते हैं। खासतौर पर हर सीरीज से पहले वो अपने हेयरस्टाइल में बदलाव करते हैं। फैंस को भी उनका हेयरस्टाइल बहुत पसंद आता है। सोशल मीडिया पर हमेशा वो अपने लुक्स के कारण चर्चा में बने रहते हैंं। विराट कोहली ने आजतक कई खास हेयरस्टाइलस रखे हैं। इनकी वजह से वो बहुत खास लगे। हम आपको विराट कोहली के तीन प्रसिद्ध हेयर स्टाइल्स के बारे में बताएंगे।


1) विराट का हॉलीडे पर अंदाज

आपने देखा होगा जब विराट कोहली ब्रेक पर जाते हैं या कहीं घूमने जाते हैं तो वो अपने हेयरस्टाइल में बदलाव करते हैं। एक ऐसे ही लुक के बारे में बताएंगे। नीचे तस्वीर में विराट का हेयरस्टाइल बहुत ही शानदार लग रहा है। इस हेयरस्टाइल को देखकर लग रहा है कि विराट बिल्कुल हॉलीडे वाले मूड में है। विराट ने इस हेयरकट में हल्के-हल्के स्पाइक्स भी रखे हैं। इसके अलावा साइड से उन्होंने अपने बाल बिल्कुल छोटे करा दिए है। जब विराट ने ये तस्वीर अपलोड की थी तब सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी।

nlsvjsv.jpg



2) IPL के टाइम पर खास हेयर स्टाइल


विराट कोहली हर बार IPL के सीजन में अपना खास हेयरस्टाइल रखते हैं। ये बात तो आपको पता हैं कि विराट हमेशा हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम से ही अपने लुक में बदलाव कराते हैं। विराट इस तस्वीर में शॉर्ट हेयर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने साइड के पूरे बाल छोटे करा दिए है। इसके अलावा ऊपर के बाल हल्के मुड़े और हल्के खड़े करा दिए है। इस लुक में विराट कोहली बहुत ही शानदार लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

jpcsvjs.jpeg



3) विराट कोहली का हल्की बियर्ड और खास हेयरस्टाइल वाला लुक


विराट इस लुक में भी काफी अच्छे लगते हैं। इस तस्वीर में आप देखेंगे कि विराट ने जितने पीछे के बाल काटे है उसके हिसाब से ही बियर्ड भी रखी है। ऊपर के बाल उन्होंने सीधे और दांए तरफ को रखे हैं। साल 2020 में विराट ने ये लुक अपनाया था। इसके बाद उनके फैंस ने भी ये लुक अपनाया। इंटरनेट पर भी विराट का ये लुक बहुत वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाए जाने पर पहली बार शिखर धवन ने दी अपनी प्रतिक्रिया

lkksjsvs.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yNprY2v
https://ift.tt/N1XszZq

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post