Asia Cup 2022: जानें किस टीम ने जीता है सबसे ज्यादा बार एशिया कप, देखें लिस्ट

Asia Cup Winner List: आपको बता दें कि पहली बार एशिया कप 1984 में खेला गया था। साथ ही अब तक इस टूर्नामेंट में 14 सीजन खेले जा चुके हैं और 15वां सीजन T20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होने को तैयार है। बता दें कि पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में ही होना था लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे यूएई शिफ्ट करने का फैसला किया गया। बता दें कि यह टूर्नामेंट 2016 से पहले 50 ऑवर फॉर्मेट में खेला जाता था लेकिन 2016 में पहली बार इसे T20 फॉर्मेट में खेला गया। इसके बाद से इसका आयोजन करने वाली संस्था एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अपने शेड्यूल के हिसाब से इसे टी20 और वनडे में कराने का फैसला किया। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एशिया कप किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है

एशिया कप में भारतीय टीम सबसे सफल

बता दें कि एशिया कप को सबसे ज्यादा बार भारतीय टीम ने जीता है। 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट को पहली बार भी भारतीय टीम ने जीता था और अब तक खेले गए 14 सीजन में भारतीय टीम में कुल 7 बार एशिया के इस बड़े टूर्नामेंट को जीता है। भारत 2018 में आखिरी बार खेले गए एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन भी है।

इस बार भारत और पाकिस्तान इस बार टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यह टूर्नामेंट आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों के लिहाज से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। टूर्नामेंट 27 अगस्त 2022 को शुरू होकर 11 सितंबर 2022 को खत्म होगा, जब फाइनल में टीमें खेलेंगी।

यह भी पढ़ें : टूटने से बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने 1 ओवर में कूट दिए 34 रन

Asia Cup Winner List 1984 to 2022:

Years Winner Name Runner-up Name Host Country
1984 India Srilanka UAE
1986 Srilanka Pakistan Srilanka
1988 India Srilanka Bangladesh
1991 India Srilanka Bangladesh
1995 India Srilanka UAE
1997 Srilanka India Srilanka
2000 Pakistan Srilanka Bangladesh
2004 Srilanka India Srilanka
2008 Srilanka India Pakistan
2010 India Srilanka Srilanka
2012 Pakistan Bangladesh Bangladesh
2014 Srilanka Pakistan Bangladesh
2016 India Bangladesh Bangladesh
2018 India Bangladesh UAE
2022 TBA TBA Srilanka


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vGTBVlq
https://ift.tt/wvPUbNi

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post