हार्दिक पांड्या के फंकी लुक ने मचाया धमाल, तस्वीर हुई वायरल

18 अगस्त से भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर सीनियर खिलाड़ी नहीं गए है। 27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन होगा। यहां सभी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ होगा। हार्दिक पांड्या ने इस टूर्नामेंट के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उनका नया लुक अब सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की। जिसमें खास हेयरकट के साथ वो नजर आ रहे हैं। IPL 2022 से हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। अब टीम इंडिया के लिए टी-20 और वनडे में वो नियमित सदस्य हो गए है। इस बार उनके लुक को देखकर आपको भी मजा आएगा।


हार्दिक पांड्या का नया लुक शानदार

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या को ये नया लुक आलिम हकीम ने दिया है। आलिम हकीम जाने माने हेयरस्टाइलिस्ट हैं। पांड्या ने साइड से अपने बाल बिल्कुल छोटे कराए है और बीच के बाल हल्के ऊपर खड़े कर शानदार लुक दिया है। लंबे समय बाद हार्दिक पांड्या ने अपना नया लुक अपनाया है। फैंस ने भी अनोखे-अनोखे कमेंट पांड्या के इस लुक पर किए है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो Asia Cup के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं



एशिया कप में हार्दिक पांड्या का टीम में अहम रोल रहेगा। अगर भारत को एशिया कप जीतना है तो फिर हार्दिक पांड्या को शानदार प्रदर्शन करना होगा। अभी तक एक ऑलराउंडर के रूप में वो सफल साबित हुए है। सभी पांड्या से उम्मीद कर रहे हैं कि वो एशिया कप में भी अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन जारी रखें।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LhkDAan
https://ift.tt/TKqZ9ES

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post