एक ने कहा ' जगह ब्लॉक कर रहे हैं', दूसरे ने कहा, 'वर्ल्ड कप में कमेंटरी करें' कार्तिक के चयन से खुश नहीं ये दिग्गज

Dinesh karthik Asia cup: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा और तेज गेंदबाज विवेक राजदान ने दिनेश कार्तिक के चयन पर नाराजगी व्यक्त कि है। राजदान का मानना है कि कार्तिक एक युवा खिलाड़ी की जगह ब्लॉक कर रहे हैं। वहीं जडेजा उन्हें कमेंटरी करता देखना चाहते हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज और मशहूर कॉमेंटेटर विवेक राजदान कार्तिक के चयन से नाखुश हैं। कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम में चुना गया है। राजदान के मुताबिक कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम में चुने जाने से एक जगह ब्लॉक हो गई है।

फैनकोड से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'दिनेश कार्तिक को केवल फिनिशर के रूप में चुना जाना मुझे ठीक नहीं लगता। आप दिनेश कार्तिक के लिए एक जगह ब्लॉक कर रहे हैं। आप बताइए सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, दीपक हूडा और हार्दिक पंड्या में से कौन फिनिशर की भूमिका निभा नहीं सकता है?'

यह भी पढ़ें- निकहत जरीन ने गलत साबित की पिता की बात, समाज की कट्टर सोच को दिया गोल्डन पंच

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान अजय जडेजा का मानना है कि दिनेश कार्तिक अच्छे कॉमेंटेटर हैं। ऐसे में उन्हें उनके साथ बैठकर कमेंट्री करनी चाहिए। जडेजा ने कहा, "मैंने शमी को टीम में शामिल किया है। मैं पहले गेंदबाजों का चयन करता हूं। ऐसे में शमी वहां निश्चित रूप से हैं। बुमराह, अर्शदीप और चहल। ये चार निश्चित रूप से हैं। बल्लेबाजी में मेरे लिए चार निश्चित हैं ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा।'

जडेजा ने कहा, 'टीम में अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं, तो आपको हर कीमत पर दिनेश कार्तिक की जरूरत है। वह आपका बीमा हैं, लेकिन अगर आपके पास दोनों में से कोई नहीं है तो दिनेश कार्तिक के लिए यहां कोई काम नहीं है।"

जडेजा ने कहा, "कार्तिक मेरे बगल में सीट ले सकते हैं। वह एक कमेंटेटर के रूप में बहुत अच्छे हैं, लेकिन वहां, टीम में, मैं उन्हें नहीं चुनूंगा। अब फैसला यह है कि आप रविंद्र जडेजा का किरदार निभाना चाहते हैं या अक्षर। अगर धोनी स्टाइल है, तो कोहली, रोहित और कार्तिक को जोड़ें, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में आपको कार्तिक को छोड़ना होगा। शायद कोहली भी इस बात पर निर्भर करते हैं कि वह फॉर्म में हैं या नहीं।"

यह भी पढ़ें- एक साल की उम्र में हुआ पोलियो, पैसे की कमी के चलते नहीं हुआ इलाज़, भाविना की कहानी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mfo0l7J
https://ift.tt/p1Wuef3

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post