Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में इस भारत और इंग्लैंड विमेंस के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कौर का ये निर्णय शानदार रहा क्योंकि ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरूआत दी। स्मृति मंधाना ने इस बार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेदों में अर्धशतक लगाकर नई उपलब्धि अपने करियर में हासिल की। स्मृति मंधाना ने कॉमनवेल्थ गेम्स का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है। उनसे पहले ये कारनामा कोई नहीं कर पाया। मंधाना की ये पारी बहुत ही शानदार रही। उन्होंने आउट होने से पहले 32 गेदों में 61 रन बनाए। स्मृति मंधाना की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम को एक शानदार शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ मिल गई है।
स्मृति मंधाना ने बनाया रिकॉर्ड
भारत के लिए ये मुकाबला बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर भारत हारा तो फिर कोई भी मेडल नहीं मिल पाएगा। अगर जीतेगा तो फिर फाइनल में जाकर गोल्ड जीतने की उम्मीदें होंगी। पिछले कुछ साल स्मृति मंधाना के लिए बहुत ही शानदार रहे हैं। लगातार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। वनडे में वो एक सेंचुरी भी लगा चुकी हैं। कई ऐतिहासिक पारियां खेलकर उन्होंने एकतरफा जीत भारत की दिलाई है।
यह भी पढ़ें- CWG 2022: कुश्ती करने वाले पहलवानों का कान टेढ़ा-मेढ़ा और सूजा हुआ क्यों होता है
स्मृति मंधाना अभी तक टीम इंडिया के लिए 90 टी-20 और 74 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं। इसके अलावा 4 टेस्ट मैच भी उन्होंने खेले हैं। टी-20 में अभी तक वो 2125 रन बना चुकी हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 2125 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत बहुत ही शानदार रहा है। मंधाना कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा सिक्स, चौके फिफ्टी और रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AGgiI49
https://ift.tt/gVfY6zZ