IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ऐसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

India vs zimbabwe toss: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राहुल आईपीएल के बाद अपना पहला मैच खेल रहे हैं। चोट के चलते वे पिछले कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेल रहे थे।

भारत ने हालही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में अपनी इस फॉर्म को जारी रखते हुए टीम यहां विजयी आगाज करना चाहेगी। जिम्बाब्वे आत्मविश्वास से भरा हुआ है और टी20 और वनडे मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीत के दम पर भारत के खिलाफ सीरीज में आ रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 63 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 51 और जिम्बाब्वे ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दो मैच टाई रहे हैं।

पिच और वेदर रिपोर्ट -
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की विकेट बल्लेबाजों की मददगार होगी। हाल ही में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में यहां बल्लेबाज हावी रहे थे। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी सुबह-सुबह अच्छी मदद मिल सकती है। हरारे में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

प्लेइंग 11 -
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मुहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

जिम्बाब्वे: रेजिस चकाभवा (कप्तान), तदिवानाशे मारुमनी, ताकुदज्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oWTFiIG
https://ift.tt/QJXTqgv

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post