कैरेबियन प्रीमियर लीग में ओडीन स्मिथ ने 1 ओवर में 5 सिक्स लगाकर 16 गेंदों में बनाए 42 रन, गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल

कैरेबियन प्रीमियर लीग में इस समय बल्लेबाज धमाल मचा रहे हैं। इस साल IPL में पंजाब ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ओडीन स्मिथ को 6 करोड़ में खरीदा था। IPL में ओडीन स्मिथ का शानदार प्रदर्शन रहा था। इसके बाद वेस्टइंडीज के लिए भी अच्छी पारियां उन्होंने खेली। अब वो कैरेबियन प्रीमियर लीग में धमाल मचा रहे हैं। इस बार तो उन्होंने एक ओवर में पांच सिक्स लगा दिए। सीपीएल 2022 के 25वें मैच में गयाना के इस ऑलराउंडर ने अपनी टीम को 12 रनों से जीत दिलाई। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी स्मिथ ने अपना दम दिखाया। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया।

स्मिथ का कहर

स्मिथ ने 16 गेंदों में 42 रन बनाए। उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट भी हासिल किए। स्मिथ ने अपनी इस पारी में छह सिक्स लगाए और इसमें पांच सिक्स एक ओवर में जड़े। उन्होंने मिगेल प्रिटोरियस के 18वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर सिक्स लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद डॉट गई। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने कवर्स के ऊपर से सिक्स मार दिया। चौथी गेंद वाइड थे लेकिन इसके बाद स्मिथ ने मिडविकेट पर सिक्स लगा दिया। पांचवीं और छठी गेंद पर भी स्मिथ ने सिक्स लगाया। इसके तरह उन्होंने एक ओवर में 5 सिक्स लगाए। स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही गयाना की टीम ने 178 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट्ट ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर खड़े किए सवाल

गेंदबाजी में भी दिखाया दम

स्मिथ ने इस मैच में दो विकेट हासिल किए। आखिरी ओवर में दूसरी टीम को 20 रन चाहिए थे और स्मिथ ने ये डिफेंड कर लिए। स्मिथ की पहली सिक्स लगा लेकिन इसके बाद की गेंद डॉट गई। तीसरी गेंद पर बल्लेबाज रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर स्मिथ ने प्रिटोरियस को पहली गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी बल्लेबाज रनआउट हो गया। टी-20 वर्ल्ड कप से स्मिथ का ये प्रदर्शन जबरदस्त रहा। अगर ये ही लय स्मिथ की आगे भी रही तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप में वो धमाल मचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- AUS के खिलाफ T20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Q2iOnhV
https://ift.tt/GIRtkBX

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post