19वें ओवर के 'खलनायक' भुवनेश्वर कुमार के वो 3 मौके जब उन्होंने टीम इंडिया की डूबा दी लुटिया

भारतीय टीम को भुवनेश्वर कुमार ने अपनी गेंदबाजी की बदौलत कई मैच जिताए है लेकिन अब वो लगातार फेल हो रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर अपने 19वें ओवर को लेकर वो चर्चा में बने हुए है। पिछले 16 दिनों में वो 19वें ओवर में भारतीय टीम के लिए विलेन बनकर सामने आए है। 19वां ओवर हमेशा कप्तान अपने अनुभवी गेंदबाज को देता है। रोहित शर्मा ने भी ये ही किया और भुवनेश्वर कुमार को गेंद सौंपी लेकिन उन्होंने भारत को हरा दिया। अब तो भुवनेश्वर कुमार की टी-20 टीम में भी जगह पक्की नहीं लग रही है। उनकी गति भी अब कम हो गई है। अब वो पुराने वाले भुवनेश्वर कुमार नहीं रहे। पिछले तीन बड़े मैचो में टीम इंडिया जीत हासिल कर सकती थी लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने ऐसा नहीं होने दिया।

1) एशिया कप 2022 (सुपर-4)- पाकिस्तान

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया था। सुपर-4 में पहला मुकाबला भारत का पाकिस्तान के साथ था। एक वक्त लगा कि भारत ये मुकाबला आसनी से जीत जाएगा लेकिन भुवनेश्वर कुमार का 19वां ओवर ले डूबा। पाकिस्तान को अंतिम दो ओवरों में 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन देकर मैच वहीं पर खत्म करा दिया। अगर इस ओवर में भुवनेश्वर कुमार अच्छी गेंदबाजी करते तो भारत आराम से जीत सकता था



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/S1rqNjz
https://ift.tt/sbMOUqy

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post