भारतीय टीम एशिया कप से बाहर हो गई है। एशिया कप का फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम को सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब टी-20 वर्ल्ड कप पर सभी की नजरें टिकी है। जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो जाएगा। एशिया कप में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। रोहित शर्मा ने इनके ऊपर बहुत भरोसा जताया लेकिन सफलता नहीं मिली। अब ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं देंगे। आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो एशिया कप में फ्लॉप रहे।
1) ऋषभ पंत
पंत ने वनडे और टेस्ट में कुछ शानदार पारियां खेली है लेकिन टी-20 में वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए है। रोहित शर्मा फिर भी उनके ऊपर भरोसा जता रहे हैं। एशिया कप के बड़े मुकाबलों में दिनेश कार्तिक को बाहर बिठाकर पंत को मौका दिया गया था लेकिन वो फ्लॉप रहे। जब टीम को रनों की जरूरत थी तब पंत आउट होकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के खिलाफ पंत 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी वो 17 ही रन बना पाए। अफगानिस्तान के खिलाफ 20 रन बनाकर वो नाबाद रहे। अब इन आंकड़ों को देखकर आप भी सवाल करेंगे कि पंत को क्यों प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ywgefzx
https://ift.tt/e0iTjzF