AUS के खिलाफ तीसरे T20 मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे 2 खिलाड़ी, दिनेश कार्तिक का कटेगा पत्ता!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज रोमांचक हो गई है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और तीसरा मुकाबला हैदराबाद में रविवार को खेला जाएगा। दूसरा टी-20 मैच सिर्फ 8-8 ओवर्स का हुआ था। मैदान गीला होने के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में सिर्फ 4 गेंदबाज थे। हालांकि तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में प्लेइंग इलेवन बदल जाएगी। दूसरे टी-20 में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों को खिलाया गया था। 8 ओवर का मैच होने के कारण ये किया गया था। अगर मैच 20 ओवर का होता तो फिर प्लेइंग इलेवन कुछ और होती है। खैर तीसरा टी-20 मैच बहुत ही अहम होगा। जो जीतेगा उसके नाम सीरीज हो जाएगी। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं।


1) दिनेश कार्तिक


दिनेश कार्तिक को दोनों मैचों की प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी। पहले टी-20 में वो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन दूसरे टी-20 में एक सिक्स और चौका लगाकर उन्होंने टीम को जीत दिलाई। तीसरे टी-20 मैच की प्लेइंग इलेवन से वो बाहर भी हो सकते हैं। उनकी जगह पंत को मौका दिया जा सकता है। कार्तिक को टीम में अंतिम 2-3 ओवर्स के लिए रखा गया है। एक फिनिशर का रोल वो अदा कर रहे हैं। पंत पहले आकर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में बल्लेबाजी मजूबत करने के लिए निर्णायक मुकाबले में पंत को मौका दिया जा सकता है। टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भी रोहित शर्मा ये फैसला ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- धोनी जैसा कोई नहीं...15 साल पहले पाकिस्तान को पटककर जीता था T20 वर्ल्डकप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eJlCFOv
https://ift.tt/gGJF1hp

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post