T20 world cup: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। खराब प्रदर्शन के बावजूद ऋषभ पंत और केएल राहुल टीम में बने हुए हैं। वहीं लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, सलामी बल्लेबाज शुभमान गिल और शिखर धवन को नज़रअंदाज़ कर दिया गया है। इन खिलाड़ियों को एशिया कप की टीम में भी मौका नहीं मिला था। वहीं अब चयनकर्ताओं ने टी20 विश्वकप की टीम से भी इन्हें किनारे कर दिया है।
संजू सैमसन -
टेक्निक और क्लास की बात की जाये तो संजू सैमसन दुनिया के सबसे अच्छे टी20 क्रिकेटरों में से एक हैं। जब वह अपनी लय में होते हैं तो अकेले दम पर पूरा मैच पलट देते हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं ने संजू सैमसन को आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में नहीं चुना है। उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है। सैमसन ने 2022 में छह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.75 की औसत और 158.41 के स्ट्राइक रेट से 179 रन बनाए हैं। वहीं ओवरऑल करियर की बात करें तो संजू ने 2015 में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इन सात सालों में उन्हें सिर्फ 16 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 296 रन बनाए हैं। इनमें 6 मैच इसी साल खेले हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने वनडे में अपना डेब्यू किया, जिसमें उन्हें 7 मैचों की 6 पारियों में खेलने का मौका मिला है।
यह भी पढ़ें- सिमोना हालेप ने कराई नाक की सर्जरी, 2022 के बाकी सीजन में कोर्ट से रहेंगी दूर
शिखर धवन -
शिखर धवन एक लंबे वक्त तक भारतीय टीम के बेस्ट ओपनर रहे हैं, उन्होंने लगातार परफॉर्मेंस भी दी है और आईसीसी इवेंट्स में उनका रिकॉर्ड भी दमदार है। लेकिन टी-20 फॉर्मेट में अब उनकी वापसी काफी मुश्किल दिखती है, यही कारण है कि टी-20 वर्ल्डकप के लिए उनकी ओर देखा भी नहीं गया और केएल राहुल-रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताया गया। शिखर धवन ने आईसीसी इवेंट्स में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज़ थे। इसके बाद 2015, 2019 वर्ल्डकप में भी उनके बल्ले से जमकर रन बरसे थे। हालांकि, टी-20 वर्ल्डकप में वह सफल नहीं रहे हैं उन्होंने भारत के लिए 2 टी-20 वर्ल्डकप खेले हैं जिसमें उनके जोड़ीदार मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ही रहे हैं। टी20 में शिखर धवन ने 68 मुकाबलों के 66 पारियों में 11 अर्धशतक की मदद से 1759 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद आमिर के ट्वीट से मचा बवाल, 5 शब्दों में पाकिस्तानी टीम सलेक्शन की उधेड़ दी बखिया
शुभमन गिल -
शुभमन गिल को जब-जब मौका मिला है। उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2022 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और गुजरात टाइटन्स (GT) को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि गिल को अबतक टी20 में एक भी मौका नहीं मिल है। लेकिन वनडे में उन्होंने 9 मैच में 71.29 की औसत से 499 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। एशिया कप से पहले भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। वहां तीसरे वनडे मैच में गिल ने 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं पहले वनडे मैच में उन्होंने तूफानी 82 रन बनाए थे। उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Y2BEbvO
https://ift.tt/erta1BD