पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली के संन्यास लेने पर चौंकाने वाला दिया बयान

एशिया कप 2022 में विराट कोहली का जबरदस्त प्रदर्शन रहा था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाया था। अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होगा। विराट ने फॉर्म में वापसी कर ली है लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। शोएब अख्तर ने दावा किया है कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे। अख्तर की ये बात सुनकर सभी हैरानी में पड़ गए है। अख्तर ने एक लाइव सेशन के जरिए विराट की मौजूदा फॉर्म और उनके संन्यास को लेकर अपनी बात रखी।

विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर बयान

शोएब अख्तर ने कहा, मुझे लगता है की अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली संन्यास का ऐलान कर देंगे। इसकी भी एक खास वजह है। वो अन्य फॉर्मेट में अच्छा खेलना चाहेंगे और इस वजह से वो ऐसा कर सकते हैं। अगर वो टी-20 छोड़ देंगे तो फिर अन्य फॉर्मेट में लंबे समय तक खेल पाएंगे। मैं अगर उनकी जगह होता तो शायद यही फैसला लेता। अगर वो एक फॉर्मेट छोड़ देंगे तो फिर आगे फिट रहकर लंबे समय तक खेल सकते हैंं।

कुछ दिन पहले शाहिद अफरीदी ने भी ऐसा ही बयान दिया था। अफरीदी ने कहा था कि विराट इस समय टॉप पर है और इस मौके के हिसाब से उन्हें रिटायरमेंट का ऐलान कर देना चाहिए। अफरीदी के इस बयान से बवाल जरूर हुआ था। भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने अफरीदी को कड़ा जवाब इसके बाद दिया था।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की ICC रैंकिंग में टॉप-15 में शामिल 2 भारतीय बल्लेबाज



टी-20 में अभी तक रहा शानदार करियर

विराट का क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अभी तक प्रदर्शन शानदार रहा है। हर फॉर्मेट में 50 के ऊपर की औसत उनकी रही है। बात करें टी-20 की तो अभी तक वो 104 मुकाबले खेल चुके हैं। उनकी औसत 51.94 की रही है और वो 3584 रन बना चुके हैं। एक शतक और 32 अर्धशतक वो लगा चुके हैंं। उनका सर्वाधिक स्कोर 122 नाबाद रहा। हाल ही में एशिया कप में उन्होंने ये स्कोर बनाया था। विराट ने एशिया कप में भी पांच मैचो में 276 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JM3nIkC
https://ift.tt/ms6N5ph

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post