भारतीय क्रिकेट में अपना बड़ा नाम बना चुके सूर्यकुमार यादव आज 32 साल के हो गए हैं। सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ था। वैसे उनका मूल यूपी से है। अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के दम पर सूर्यकुमार यादव ने इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है। भारतीय क्रिकेट का मिस्टर 360 डिग्री उन्हें कहा जाता है। मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते हुए सूर्या ने टीम इंडिया में खेलने का सपना देखा था। ये सपना उनका IPL ने सच कर दिखाया। सूर्या ने IPL में ऐसा प्रदर्शन किया कि सेलेक्टर्स को उन्हें टीम इंडिया में लेना ही पड़ा। आज क्रिकेट और कमाई के मामले में सूर्या ने अच्छे-अच्छे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। ये सफर सूर्या के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। कई दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ा। मुश्किलों के दौर से गुजरते हुए आज वो इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
बचपन में ही सोच लिया था क्रिकेटर बनने का सपना
सूर्यकुमार यादव को बचपन से ही घर से बाहर रहने की आदत थी। वो पहले बैडमिंटन खेला करते थे। क्रिकेट की वजह से बाहर जाना पड़ता था और इस वजह से उन्हें ये गेम पसंद आ गया था। इस काम में उनके घरवालों ने भी साथ दिया। शुरूआत में ही सूर्या को ट्रेनिंग के लिए बाहर भेज दिया गया था। सूर्या के असली क्रिकेट करियर की शुरूआत वेंगसरकर अकादमी से हुई।
सूर्या ने घरेलू क्रिकेट में 10 साल तक जबरदस्त प्रदर्शन किया। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उनके ऊपर ध्यान नहीं दिया। IPL में मुंबई से खेलते हुए सूर्या ने रनों का अंबार लगा दिया। अकेले दम पर मुंबई को कई मैच उन्होंने जिताए। इसके बाद 14 मार्च 2021 को टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ उनका डेब्यू हुआ। टीम इंडिया के लिए भी बेहतर प्रदर्शन उन्होंने किया और आज वो टीम के नियमित सदस्त बन गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A59GVgE
https://ift.tt/QNGYZDO