INDW vs ENGW, 2nd ODI: भारत ने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को 88 रन से हराया, कप्तान हरमनप्रीत कौर का शानदार शतक

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में जबरदस्त प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 88 रनों से हरा दिया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में 23 साल बाद सीरीज जीतकर इतिहास दोहराया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाजी करते उतरी इंग्लैंड की टीम 44.2 ओवर में 245 रन बनाकर ढेर हो गई। इस मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 143 रनों की नाबाद पारी खेली और अपने करियर का पांचवां वनडे शतक लगाया। इस बार इंग्लैंड के गेंदबाज और बल्लेबाज बुरी तरह फेल नजर आए। भारतीय टीम ने सीरीज में अब 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारतीय बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन

दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के कैंटरबरी में खेला गया था। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा और महिला वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी शतक इस मैच में लगाया। कौर ने 143 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 111 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और 4 सिक्स लगाए।

वनडे क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का 5वां शतक है। उनके अलावा मंधाना ने 51 गेंद पर 40 रन बनाए। मंधाना ने वनडे में अपने तीन हजार रन भी पूरे किए। इसके अलावा हरलीन देओल ने भी 58 रन बनाए। अंत में दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्राकार ने भी अच्छा योगदान दिया।

यह भी पढ़ें- INDW vs ENGW, 2nd ODI: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगाया 5वां वनडे शतक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JYHMKUk
https://ift.tt/G24bgjH

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post