आप सभी को पता है कि इस समय WWE में रोमन रेंस का जलवा चल रहा है। तीन साल वो चैंपिय बने हुए है। उनका ट्राइबल चीफ गिमिक फेमस हो गया है। उनकी सफलता के पीछे WWE दिग्गज पॉल हेमन का बहुत बड़ा हाथ है। पॉल हेमन उनके स्पेशल काउंसल है। हाल ही में 11 सितंबर को पॉल हेमन का बर्थडे था। पॉल हेमन ने इसके बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक अजीब बयान भारत के दिग्गज क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया है। पॉल हेमन का कहना है कि धोनी के सभी रिकॉर्ड्स रोमन रेंस तोड़ सकते हैं। ये बयान सुनकर जरूर सभी सोचने पर मजबूर हो गए होंगे। क्रिकेट की दुनिया में धोनी का बहुत बड़ा नाम हैं और उनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है।
महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी बात
दरअसल पॉल हेमन ने एक पोस्ट के जवाब में लिखा, मेरे ट्राइबल चीफ रोमन रेंस क्रिकेट के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे और ये ऐसी चीज है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। रोमन रेंस हमेशा कहते हैं कि उन्हें स्वीकार करो। पिछले कुछ समय से उनका ये तकियाकलाम बहुत ही प्रसिद्ध हो रहा है। पॉल हेमन ने भी कुछ ऐसी ही बात कही है।
वैसे धोनी को लेकर इससे पहले भी पॉल हेमन कई बार बयान दे चुके हैं। कई बार उन्होंने धोनी की तारीफ की। जब ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन थे तब भी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बयान दिया था। पॉल हेमन ने इस बार जो स्टोरी में डाला है वो भी बहुत वायरल हो रहा है। धोनी के फैंस इसमें जबरदस्त अंदाज में कमेंट कर पॉल हेमन को जवाब दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 के फाइनल में पाकिस्तान की हार की जिम्मेदारी शादाब खान ने लेकर चौंकाया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5gvIYhy
https://ift.tt/kamuiJq