2 खिलाड़ी जिनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे T20 मैच की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता!

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला भारत ने 8 विकेट से जीता और दूसरे मुकाबले में 16 रन से जीत हासिल की। दोनों गेम्स में पिच के हिसाब से गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा काम किया। हालांकि डेथ ओवर्स में गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। बल्लेबाज में केएल राहुल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई। पहले और दूसरे टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन एक ही थी। अब भारत ने सीरीज जीत ली है और तीसरे टी20 में बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। दूसरा मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात के संकेत दे दिए थे। इन दो खिलाड़ियों को तीसरे टी-20 में बाहर बैठाया जा सकता है।

1) सूर्यकुमार यादव

सूर्या इस समय प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरे मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा ने कहा था कि सूर्या को अब वो 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ ही देखना चाहेंगे। इसका मतलब साफ था कि सूर्या को तीसरे टी-20 में आराम दिया जाएगा। सूर्या ने दोनों टी-20 मैचों में अर्धशतक जमाया। वो लगातार मैच भी खेल रहे हैं। 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के वॉर्म अप मैच शुरू हो जाएंगे। इस लिहाज से भी सूर्या को आराम दिया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में अपने बल्ले से तूफानी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 5 चौके और 5 सिक्स की मदद से 61 रन की पारी खेली। तीसरे टी-20 में उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद केएल राहुल का चौंकाने वाला बयान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qMGBYhF
https://ift.tt/XEHZxlF

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post