भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर चर्चा में आ गए है। शमी इस समय टीम का हिस्सा नहीं है। ऑस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था लेकिन उन्हें कोविड हो गया था। अब वो रिकवर कर चुके हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में उन्हें रखा गया है। बुमराह इंजरी के कारण बाहर हो गए है और उनकी जगह शमी को शामिल किया जा सकता है। खैर अब वो एक पोस्ट के जरिए कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए है। ट्विटर पर शमी ने विजयादशमी की फैंस बधाई दी। उन्होंने भगवान राम की तस्वीर भी लगाई। ये चीज कट्टरपंथियों को रास नहीं आई और उन्होंने जान से मारने की तक शमी को धमकी दे दी।
मोहम्मद शमी की पोस्ट पर बवाल
यूजर्स ने शमी की इस पोस्ट को धर्म से जोड़ते हुए बहुत ही गलत कमेंट किए। कुछ ने तो कहा कि शमी को अब नाम बदल लेना चाहिए। कुछ ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे दी। शमी की इस पोस्ट को 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अच्छी बात ये हैं कि लोग उन्हें सपोर्ट भी कर रहे हैं। सभी ने शमी का साथ दिया है। कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ फतवा जारी करने का आदेश भी दिया।
शमी ने अपनी पोस्ट पर लिखा, दशहरा के इस पावन पर्व पर मेरी भगवान राम से यही प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और सफलता लाएं। आपको और आपके परिवार को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। शमी का ये पोस्ट कुछ ही देर में बहुत वायरल हो गया था। हालांकि इस पर अभी तक शमी ने कोई बयान नहीं दिया है। अगर इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में जाकर आप देखेंगे तो आपको बहुत ही खराब कमेंट्स देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- INDCAP vs BK, Legends League Cricket 2022, Final: इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से हराया
क्या शमी को टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिलेगा?
शमी ने अभी तक 60 टेस्ट, 82 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वैसे पहले बार नहीं है जब शमी की पोस्ट पर बवाल हुआ है। इससे पहले भी यूजर्स उन्हें कई बार निशाना बना चुके हैं। मैदान पर भी जब उनसे कोई गलती हो जाती है तो फैंस उन्हें धर्म के नाम पर निशाना बनाते हैं। खुद उनकी पत्नी हसीन जहां ने कई बार सोशल मीडिया के जरिए उनके ऊपर तंज कसा है। शमी को इस बार टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं ये देखने वाली बात होगी। BCCI द्वारा जल्द ही बुमराह की जगह किसी खिलाड़ी के नाम का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो T20 World Cup में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/owUSMtc
https://ift.tt/v2XR5Tb