India vs Netherlands t20 world cup 2022 Toss: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का 23वां मुक़ाबला भारत और नीदरलैंड के बीच खेला गया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए इस मैच में सूर्यकुमार यादव, विरत कोहली और रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 56 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव को उनके तूफानी अर्धशतक के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
भारत द्वारा दिये गए 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 123 रन बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में टीम के सलामी बल्लेबाज विक्रमजीत तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर कैच आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार शानदार गेंदबाजी करते हुए यह ओवर मेडेन डाला और एक विकेट भी चटकाया। पांचवे ओवर में अक्षर पटेल ने मैक्स को आउट करके नीदरलैंड को दूसरा झटका दिया। मैक्स 10 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में नीदरलैंड की टीम 6 ओवर में सिर्फ 27 रन ही बना सकी है और उसने दो विकेट गंवा दिए। पावरप्ले के खत्म होने के बाद भी नीदरलैंड की टीम काफी धीमी गति से रन बनती दिखी। लेकिन तभी 10वे ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने लीडे को आउट करके नीदरलैंड को तीसरा झटका दिया।
लीडे 23 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर का यह दूसरा विकेट था। इसके बाद कॉलिन एकरमैन और टॉम कूपर ने नीदरलैंड की पारी को आगे बढ़ाया। तभी 13वां ओवर रविचन्द्र अश्विन लेकर आए और दो विकेट लेकर नीदरलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। अश्विन ने कोलिन और टॉम को पवेलियन भेजा। नीदरलैंड की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 81 रन बना लिए थे। बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने 15वें ओवर में पारी का पहला सिक्स लगाया। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही और अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने टिम प्रिंगल को आउट करके नीदरलैंड को छठा झटका दिया। टिम 15 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।
नीदरलैंड का सातवां विकेट भुवनेश्वर कुमार ने गिराया। भुवनेश्वर ने एडवर्ड्स को आउट करके मैच में अपना दूसरा विकेट लिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने वैन बीक को आउट करके मैच में अपना पहला विकेट लिया। वैन तीन रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले भारत ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और दायें हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के शानदार अर्धशतकों की मदद से नीदरलैंड के सामने 180 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। कोहली 44 गेंदों में 62 रन और सूर्यकुमार यादव 25 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे।
कोहली ने अपनी पारी में तीन चौके और दो सिक्स लगाए। वहीं, सूर्यकुमार ने सात चौके और एक सिक्स लगाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 95 रन की साझेदारी हुई। आखिरी पांच ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 65 रन बनाए। कोहली-सूर्या के अलावा रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में चार चौके और तीन सिक्स लगाए। वहीं, केएल राहुल लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। वह 12 गेंदों में नौ रन बना सके। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वैन मीकेरेन ने एक-एक विकेट लिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bkJomvX
https://ift.tt/mHt7EhI