Women Asia cup 2022: विमेंस एशिया कप 2022 का 13वां मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1 बजे से खेला जाएगा। भारत ने एशिया कप 2022 में अबतक अपने तीनों मुक़ाबले जीते हैं। ऐसे में इस मैच में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर वह सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगा। वहीं पाकिस्तान को पिछले मैच में थाइलैंड के हाथों उलटफेर का सामना करना पड़ा है। ऐसे में वह जीत कै ट्रैक पर लौटना चाहेगा।
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड -
हेड टू हेड की बात की जाये तो दोनों टीमों का आमना-सामना 12 बार हुआ है जिसमें 10 बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। पाकिस्तान भारत से अबतक मात्र 2 ही मैच जीत पाई है। पाकिस्तान ने आखिरी बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत को 2016 में हराया था, उसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 5 बार इस टीम को मात दी है। भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ डबल हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हुई थी भिड़ंत -
भारत और पाकिस्तान पिछली बार बर्मिंघम में खेले गए कॉमवेल्थ गेम्स 2022 आमने सामने आए थे। तब भारत ने उन्हें 8 विकेट से हराया था। उस मैच में पाकिस्तान की टीम मात्र 99 रन पर ढेर हो गई थी।
इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 41 रन और दूसरे मैच में मलेशिया को 30 रन (D/L) से हराया था। वहीं तीसरा मुक़ाबला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेला था। जिसमें भारत ने 104 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज़ की थी। भारत टीम इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगा चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ नंबर 1 पर विराजमान है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GcfUl63
https://ift.tt/itV9y08