India vs South africa 1st ODI Live Streaming: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला आज लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल की शुरुआत में जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में खेली गई वनडे सीरीज में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत उस हार का हिसाब चुकाने का लक्ष्य लेकर मुकाबले में उतरेगी। भारत ने अपनी धरती पर इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।
मौसम का हाल -
इस मैच से एक दिन पहले दशहरे के दिन लखनऊ में जमकर बारिश हुई है। ऐसे में गुरुवार को खेले जाने वाला पहला वनडे भी बारिश की भेंट न चढ़ जाये। आज भी बारिश की संभावना है। accuweather.com की मानें तो लखनऊ में पूरे दिन आज बादल छाए रहेंगे, वहीं दिन में बारिश होने की संभावना 96 प्रतिशत है। वहीं आंधी की संभावना 58 प्रतिशत है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो आज फैंस का मजा किरकिरा हो सकता है।
स्टेडियम के प्रबंधन का कहना है कि अगर मुकाबले के दौरान बारिश नहीं होती है तो कोई परेशानी नहीं होगी। स्टेडियम के मालिक उदय सिन्हा ने बताया कि इकाना स्टेडियम की जल निकासी प्रणाली अत्याधुनिक है और बारिश का पानी महज 30 मिनट के अंदर मैदान से बाहर निकाल कर उसे खेलने लायक बनाया जा सकता है।
ऐसी है पिच -
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों में किसी भी टीम ने कभी वनडे मैच नहीं खेला है। यहां साल 2019 में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच हुए तीन वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 230 था। हालांकि, भारत ने इस मैदान पर दो टी20 खेले हैं और 195 और 199 का स्कोर किया है। इससे पहले वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की वजह से इकाना में खेला जाने वाला टी-20 मैच भी रद्द करना पड़ा था। उस वक्त भी यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से ही होना था।
संभावित प्लेइंग-11
भारत: शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मो. सिराज, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), यानेमन मालन, क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZSAL7zC
https://ift.tt/0dJsavL