पिछले रविवार से ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup) 2022 शुरू हो गया है। हालांकि अभी इस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग ग्रुप स्टेज मैच खेले जा रहे हैं। इनमें से 4 टीमें सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिनमें से 2 टीमें तय हो चुकी हैं। ग्रुप-A से श्रीलंका और नामीबिया ने सुपर-12 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली हैं। आज सुपर-12 में अपनी जगह बनाने के लिए चार टीमों में से 2 का फैसला होगा। ये 4 टीमें वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और ज़िम्बाब्वे हैं।
आज के मैच
आज क्वालीफाइंग ग्रुप स्टेज में ग्रुप-B की टीमों के बीच आखिरी मैच खेले जाएंगे। पहला मैच वेस्ट इंडीज़ (West Indies) बनाम आयरलैंड (Ireland) भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे और दूसरा मैच स्कॉटलैंड (Scotland) बनाम ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे हैं। चारों ही टीमों के खाते में 2-2 अंक हैं। ऐसे में दोनों मैचों में जीतने वाली दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में अपनी जगह पक्की कर लेंगी।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: रोहित शर्मा ने बताई पाकिस्तान के खिलाफ रणनीति, जानिए क्या कहा भारतीय कप्तान ने
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/J2d4BeN
https://ift.tt/9JPFbca