India vs New zealand Playing 11 team prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सिरीज़ का दूसरा मुक़ाबला आज दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। माउंट माउनगनुई के बे ओवल में खेले जाने वाले इस मैच को दोनों टीमें हर हाल में जीतना चाहेगी। इस सीरिस का पहला मुक़ाबला बारिश के चलते धुल गया था। ऐसे में इस मैच को जीतने वाली टीम के सर पर सीरीज हार का खतरा नहीं रहेगा।
इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टी20 क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। गिल ने अबतक भारत के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला है। अगर वे डेब्यू करते हैं तो उनके साथ सलामी बल्लेबाजी कौन करेगा ये बड़ा सवाल है। टीम के पास ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत भी हैं। ये सभी बल्लेबाज सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने यह एक बड़ी चुनौती होगी।
मिडिल ऑर्डर में भारत के पास सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या हैं। वहीं ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर मौजूद हैं। इस मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर भी नज़रें होंगी। हाल ही में समाप्त हुए टी-20 विश्वकप में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इस दौरे में वे सबसे सीनियर गेंदबाज हैं। ऐसे में उन्हें इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
न्यूजीलैंड की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। हालांकि इस सीरीज में उन्हें विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की कमी खलेगी। लेकिन उनके पास फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स और डेवोन कॉनवे जैसे मजबूत खिलाड़ी हैं। गेंदबाजों में टिम साउदी, एडम मिल्ने और लॉकी फर्ग्यूसन हैं। वहीं स्पिन डिपार्टमेन्ट मिशेल सेंटनर के हाथों में है।
ड्रीम 11 - डेवन कॉनवे, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, टिम साउदी
कप्तान - सूर्यकुमार यादव
उपकप्तान - डेवन कॉनवे
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GY1DF7A
https://ift.tt/ciyg24M