एनरिक नार्खिया से बुरी तरह टकराया स्पाइडर कैम, मुंह के बल गिरा खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Australia vs South Africa Test: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG)में खेला जा रहा है। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट खोकर 386 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना 100वां टेस्ट खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी की है।

इस मैच में इन दोनों की बहतरीन बल्लेबाजी के अलावा एक अजीब नजारा देखने को मिला। मैच के दूसरे दिन मैदान पर लगा स्पाइडर कैमरा तेजी से आकर सीधा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नार्खिया से टकरा गया। कैमरा इतनी तेजी से लगा की अफ्रीकी गेंदबाज मैदान में औंधे मुंह गिर गए। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और वे फिर से उठ खड़े हुए। स्पाइडर कैमरा के टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नार्खिया ओवर खत्म होने के बाद फील्डिंग के लिए अपनी जगह पर जा रहे थे। तभी पीछे से उड़ता हुआ स्पाइडर कैम आया और ज़ोर से उनसे टकरा गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। आधिकारिक प्रसारक ने बाद में इस घटना को टेलीविजन पर दिखाया।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने 254 गेंद पर 200 रनों की पारी खेली है। लेकिन इस दोहरे शतक का जश्न ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को महंगा पड़ गया। दोहरा शतक पूरा करते ही वॉर्नर ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया और चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 161 गेंद पर 85 रन बनाए है। ट्रेवीस हेड 48 रन अबनकर क्रीज़ पर टीके हुए हैं।

वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर के 100वें मैच में शतक जमाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग अकेले प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इतना ही नहीं वॉर्नर 100वें टेस्ट और 100वें वनडे में शतक मारने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेट बन गए हैं। वॉर्नर ने अपना 100वां वनडे साल 2017 में टीम इंडिया के सामने बेंगलुरु में खेला था और सेंचुरी लगाई थी। वॉर्नर ने अपनी शतकीय पारी के दौरान एक और कीर्तिमान छू लिया। वह 8000 टेस्ट रन बनाने वाले आठवें ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर बन गए हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dEKelSq
https://ift.tt/YTadc3O

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post